गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे
इधर, एम्स में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अस्पताल सुबह पहुंच गए थे। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, जेपी नड्डा, समेत कई दिग्गज नेता भी एम्स पहुंच गए थे। अटलजी के हालत बिगड़ने पर उनके सभी रिश्तेदारों को ग्वालियर से दिल्ली बुला लिया गया था।