19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / Memories: पुरानी फिल्मों के बेहद शौकीन थे अटलजी, हेमा मालिनी की एक फिल्म देखी थी 25 बार

Memories: पुरानी फिल्मों के बेहद शौकीन थे अटलजी, हेमा मालिनी की एक फिल्म देखी थी 25 बार

Memories: पुरानी फिल्मों के बेहद शौकीन थे अटलजी, हेमा मालिनी की एक फिल्म देखी थी 25 बार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 17 Aug 2018, 10:38 AM IST

atal

Memories: पुरानी फिल्मों के बेहद शौकीन थे अटलजी, हेमा मालिनी की एक फिल्म देखी थी 25 बार


भोपाल। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का शुक्रवार शाम को निधन हो गया। उनके निधन के बाद से देशभर में शोक की लहर है, वहीं उनके किस्से भी किए जा रहे हैं। 93 साल के अटलजी 2009 से ही व्हील चेयर पर आ गए थे। उनका स्वास्थ्य अक्सर खराब रहने लगा था। इसके बाद वे काफी समय टीवी पर फिल्में और कार्यक्रम देखकर गुजारा करते थे। इसके अलावा उनके करीबी बताते हैं कि वे चुनाव के बाद खाली समय में फिल्में ही देखा करते थे।

mp.patrika.com पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ऐसे किस्सों को बता रहा है जिसे लोग आज भी याद कर रहे हैं...।

वे ऐसी शख्सियत थे कि चुनाव हारने के बाद फिल्म देखने चले जाते थे। 9 साल तक लंबी बीमारी झेलने वाले अटलजी पुरानी फिल्मे देखने के बेहद शौकीन थे। उन्हें टीवी पर आने वाली पुरानी फिल्में देखना बेहद पसंद था।

ये तीन फिल्में थी उनकी फेवरेट
1955 में आई दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला की देवदास फिल्म, 1963 में रिलीज हुई अशोक कुमार, नूतन और धर्मेंद्र की बंदिनी के साथ ही 1966 में रिलीज हुई राजकुमार और वहीदा रहमान की तीसरी कसम उनकी फेवरेट फिल्मों में शामिल हैं।

हॉलीवुड फिल्में भी थीं पसंद
अटल बिहारी को हिन्दी फिल्मों के अलावा हॉलीवुड की फिल्में भी बेहद पसंद थी। इनमें उन्हें ब्रिज ओवर रिवर कवाई, बोर्न फ्री और गांधी बहुत पसंद आई थी।

यह है फेवरेट कालाकार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय फिल्मों के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार, संजीव कुमार बहुत पसंद थे।
-जबकि नूतन, राखी और हेमा मालिनी के भी बड़े फैन थे।
-बताते हैं कि उन्हें हेमा मालिनी की सीता और गीता इतनी पसंद आई कि उन्होंने 25 बार देखी थी।

लता-मुकेश और रफी के गाने गुनगुनाते थे
-अटलजी के करीबी जानकार यह भी बताते हैं कि उन्हें एसडी बर्मन का गाया हुआ ओरे मांझी गाना काफी पसंद था। वे अक्सर गुनगुनाते थे। इनके अलावा लता मंगेशकर, रफी और मुकेश के गाने सुनना अच्छा लगता था।
-उन्हें लगा और मुकेश का गाया हुआ कभी-कभी मेरे दिल में बेहद पसंद था।