विविध भारत

विश्‍व जनसंख्‍या दिवस: चार दशक में भी लोग क्‍यों नहीं समझ पाए कि छोटा परिवार है सुख का आधार

मौजूदा जनसंख्या वृद्धि की दर पहले की तरह जारी रहा तो वर्ष 2028 तक देश की आबादी चीन से अधिक हो जाएगी।

2 min read
Jul 11, 2018
quation

नई दिल्‍ली। आज विश्‍व जनसंख्‍या दिवस है। एक अनुमान के मुताबिक भारत की जनसंख्या लगभग 133 करोड़ है। मौजूदा जनसंख्या वृद्धि की दर पहले की तरह जारी रहा तो वर्ष 2028 तक देश की आबादी चीन से अधिक हो जाएगी। यूएन की एक रिपोर्ट में भी इस बात का उल्लेख किया गया है। यह स्थिति हमारे लिए हर लिहाज से चिंताजनक है। यह इस बात का भी संकेतक है कि जनता पार्टी की सरकार ने 40 साल पहले बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के लिए छोटा परिवार सुख का आधार पर जोर दिया था। इन बात को देशवासी आज तक समझ नहीं पाए। यही वजह है कि विशाल आबादी हमारे सामने सुरसा की तरह मुंह बाए खड़ी है।

66 साल से जारी है एफडब्‍लूपी
स्वतंत्रता के पश्चात वर्ष 1949 में भारत में पारिवारिक नियोजन कार्यक्रम का गठन किया गया था। वर्ष 1952 में पूरे देश में परिवार नियोजन कार्यक्रम शुरू किया गया। 1966 में स्वास्थ्य मंत्रालय ने परिवार नियोजन का एक अलग विभाग बनाया था। जनता सरकार ने वर्ष 1977 में एक नई जनसंख्या नीति का गठन किया था। सरकार ने कहा कि इस नीति को मजबूरी से नहीं बल्कि स्वेच्छा से स्वीकार करना चाहिए। जनता सरकार ने परिवार नियोजन विभाग का नाम बदलकर 'परिवार कल्याण कार्यक्रम' रख दिया था। यह एक केंद्रीय प्रायोजित कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के लिए केंद्र सरकार देश के सभी राज्यों के लिए 100% सहायता प्रदान करती है। इसके बावजूद वोट बैंक की नीतियों और बेटों की चाह ने इस योजना को अभी तक सफल नहीं होने दिया।

ये भी पढ़ें

world population day यहां 13 लाख आबादी में लिए 227 यात्री बस और 152 सरकारी स्वास्थ्य केंद्र

जनसंख्‍या वृद्धि पर इसलिए नहीं लगा लगाम
यूएन की रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि पिछले कुछ दशकों में परिवार नियोजन और परिवार कल्याण कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन के कारण जनसंख्या वृद्धि की दर धीमी हो गई है, लेकिन फिर भी चीन की तुलना में भारत की जनसंख्या दर बहुत तेजी से बढ़ रही है। राष्ट्रीय प्रजनन दर अभी भी उच्च है, जो कि भारत की दीर्घकालिक जनसंख्या की वृद्धि में कारगर भूमिका निभा रहा है।

जानकारी का सख्‍त अभाव
जनसंख्‍या नियंत्रण की दिशा में सफल परिवार नियोजन कार्यक्रमों के बावजूद भारत को एक लंबा रास्ता तय करना बाकी है। भारत सरकार इस लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए परिवार नियोजन पर सबसे ज्‍यादा जोर दिया है। लेकिन सामूहिक जागरूकता और भागीदारी की कमी के कारण हम इस लक्ष्‍य को अभी तक हासिल नहीं कर पाए हैं। ***** असमानता, बेटियों से ज्यादा बेटों पर प्राथमिकता, जीवन-यापन के मानक में कमी, गरीबी, आबादी को लेकर समाज में व्‍याप्‍त दकियानूसी विचार, धार्मिक मान्‍यताओं जैसे कारण आज भी जनसंख्‍या वृद्धि के लिए मुख्‍य रूप से जिम्‍मेदार हैं। इन बाधाओं को जागरूकता के बल पर ही दूर करना संभव है।

ये भी पढ़ें

World Population 2018 : तेजी से बढ़ रही है एमपी के इस शहर की आबादी, अब ये है हालात
Published on:
11 Jul 2018 01:49 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग