विविध भारत

‘नसबंदी की डर से हॉस्पिटल से भागी महिला, घर में दिया 11वें बच्चे को जन्म,बनाया रिकॉर्ड’

तमिलनाडु में एक अजीबोगरी मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2018, 3:15 PM IST
child
'नसबंदी की डर से हॉस्पिटल से भागी महिला, घर में दिया 11वें बच्चे को जन्म,बनाया रिकॉर्ड'

नई दिल्ली। तमिलनाडु के त्रिची में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने 11वें बच्चे को जन्म दिया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ। लेकिन, हैरानी की बात यह है कि महिला अचानक हॉस्पिटल से भाग गई और अपने घर पर बच्चे को जन्म दिया।

डॉक्टर्स करना चाहते थे नसबंदी

मूलरूप से मुसीरी इलाके की रहने वाली शांति ने रविवार को बेटी को जन्म दिया। इस तरह महिला ने कुल ग्यारह बच्चे को जन्म दिए। लेकिन, शांति के दो बच्चों की मौत पहले ही हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शांति सरकारी अस्पताल में 25 अक्टूबर को भर्ती हुई थी। यहां उसने दिवाली मनाने के बहाने 5 नवंबर को अपने घर जाने के लिए छुट्टी ले ली थी। उन्होंने बताया कि उन लोगों को सोमवार को पता चला कि उसने घर पर बच्चे को जन्म दिया है। जानकारी होने पर अधिकारी उसके घर गए और नवजात के साथ उसे पीएचसी में भर्ती कराया। जहां दोनों स्वस्थ हैं।

नसबंदी के लिए तैयार नहीं थी महिला

इधर, महिला ने बताया कि डॉक्टर्स उसका नसबंदी करना चाहते थे। उसने अपनी नसबंदी के लिए सहमति दे दी थी लेकिन वह चाहती है कि उसकी लैप्रोस्कोपी नसबंदी की जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लैप्रोस्कोपी नसबंदी डिलिवरी के 40 दिनों बाद ही संभव है। डाक्टर्स का कहना था कि उसने शांति बिना बताए हॉस्पिटल से भाग निकली। उसने अस्पताल में डिलीवरी कराने से इनकार कर दिया, क्योंकि उसे डर था कि अस्पताल में उसकी नसबंदी कर दी जाएगी। वह अब भी नसबंदी कराने को तैयार नहीं है। बहरहाल, अभी शांति हॉस्पिटल में है और डॉक्टर्स की निगरानी में है। अब देखना यह है कि उसकी नसबंदी होती या फिर नहीं।

Published on:
Also Read
View All
विरासत और आधुनिक सुविधाओं का संगम बना वडनगर रेलवे स्टेशन, तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड के बीच 117 किमी लंबी रेल लाइन पर तेजी से चल रहा निर्माण

वडोदरा में भक्ति भाव से मनाया खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को आज देंगे अर्घ्य

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ