विविध भारत

परेड में जाने से पहले महिला कांस्टेबल को मिली Corona Positive की सूचना, मचा हड़कंप

Highlights स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के फुल ड्रेस पूर्वाभ्यास परेड की तैयारियां चल रही थीं। इस दौरान महिला कांस्टेबल के मोबाइल पर पॉजिटिव होने की सूचना मिलती है।

less than 1 minute read
lady constable.

धनबाद। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के फुल ड्रेस पूर्वाभ्यास परेड के दौरान एक महिला कांस्टेबल के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन की ओर से गोल्फ ग्राउंड (रणधीर वर्मा) स्टेडियम में पूर्वाभ्यास परेड का आयोजन किया गया था। इस दौरान महिला कांस्टेबल के मोबाइल पर पॉजिटिव होने की सूचना मिलती है। ऐसे में कांस्टेबल तुरंत परेड छोड़कर जाना पड़ा। हालांकि आयोजन चलता रहा। इस घटना के बाद तय किया गया है कि 15 अगस्त परेड में जो भी हिस्सा लेंगे, उनकी कोरोना जांच होगी।

महिला प्लाटून की थी सदस्य

स्वतंत्रता दिवस परेड में जिला बल का महिला प्लाटून शामिल होता है। कोरोना पॉजिटिव महिला इसी प्लाटून की सदस्या थी। मोबाइल पर कोरोना पॉजिटिव की सूचना मिलते ही कांस्टेबल की आंखों में आंसू आ गए। वह कहने लगी कि अब उनके दोनों बच्चों का क्या होगा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने कांस्टेबल को समझाकर शांत कर दिया। उसे कोविड अस्प्ताल में भर्ती होने की सलाह दी गई।

मुख्य कार्यक्रम से पहले घटी घटना

कांस्टेबल को यह सूचना पूर्वाभ्यास के कुछ देर पहले ही मिल गई थी। गोल्फ ग्राउंड में परेड की लाइन में महिला कांस्टेबल खड़ी हुई थी। पुलिस अधिकारी आ गए थे। प्रभारी एसएसपी के आने का इंतजार हो रहा था। इसी बीच मोबाइल पर सूचना आई गई।

आने वाले की होगी जांच

पॉजिटिव महिला के कांटेक्ट में आनेवाले लोगों की जांच की जाएगी। करीब आने वालों का तुरंत टेस्ट किया जाएगा। एसडीओ के अनुसार सिविल सर्जन को इसके लिए निर्देश दिया है।

छह प्लाटून शामिल थे

पूर्वाभ्यास परेड में महिला प्लाटून के साथ छह प्लाटून भी थे। इनमें जिला पुलिस, जैप, होम गार्ड, सीआईएसएफ, एनसीसी का एक-एक प्लाटून शामिल था।

Updated on:
14 Aug 2020 09:30 am
Published on:
14 Aug 2020 09:28 am