- दल में शामिल सभी 14 सदस्य महिलाएं हैं।- महिलाओं ने समुद्र में दिखाया रची साहस की नई गाथा- महिला दल के साथ जहाज एमटी स्वर्ण कृष्णा रवाना
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय महिलाओं ने नया इतिहास रचा है। दुनिया में पहली बार केवल महिला सदस्यों के साथ एक जहाज समुद्र में रवाना हुआ। यह उपलब्धि भारतीय नौवहन निगम के कार्गो जहाज एमटी स्वर्ण कृष्णा के खाते में जुड़ी है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने जहाज को शनिवार को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर मुंबई के जवाहर लाल नेहरू बंदरगाह से रवाना किया।
खास मौके पर मिली उपलब्धि -
भारतीय नौवहन निगम ने अपने सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन और महिला दिवस के मौके पर यह उपलब्धि हासिल की। यहां निगम के सीएमडी एच.के. जोशी भी मौजूद थे।
खूब मिली सराहना-
कोरोना संकट के दौरान 14 महिलाओं के इस साहस को सराहा जा रहा है। बंदरगाह, नौवहन एवं जलयान मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि दुनिया के समुद्री इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सभी महिला अधिकारियों द्वारा संचालित एक जहाज को रवाना किया गया। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने उन महिला समुद्री यात्रियों के योगदान और बलिदान की सराहना की, जिन्होंने वैश्विक समुद्री समुदाय में भारत के दूत के रूप में काम किया।