विविध भारत

अटल बिहारी वाजपेयी एक महान नेता, उनके साथ काम करना मेरा सौभाग्य: नवीन पटनायक

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की हालत बेहद नाजूक बनी हुई है। उनसे मिलने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी जाने वाले हैं।
2 min read
atal bihari

नई दिल्ली। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हालचाल जानने नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल जाएंगे। पटनायक ने यहां मीडिया से कहा कि वाजपेयी जी की हालत बहुत नाजुक है। इसलिए मैं इस दोपहर दिल्ली जा रहा हूं।

अटल जी के साथ काम करना मेरा सौभाग्य

पटनायक ने कहा कि आपको शायद याद होगा मैं उनकी सरकार में दो सालों तक कैबिनेट मंत्री था। उनकी स्वास्थ्य के बारे में सुनना काफी तकलीफदेह है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी महान नेता हैं और उनके साथ काम करना मेरा सौभाग्य रहा।

हालत बेहद नाजूक

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद नाजूक बनी हुई है। एम्स में उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। उनसे मिलने वालों का एम्स में तांता लगा हुआ है। अभी कुछ ही देर पहले उन्हें देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉक्टरों से बात कर रहे हैं।

कई राज्यों के मुख्यंत्री पहुंचे एम्स

पीएम के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे , स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा , लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन समेत कई वरिष्ठ नेता एम्स में मौजूद हैं। वहीं कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी दिल्ली पहुंच गए हैं। ममता बनर्जी चंद्रबाबू नायडू भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।

केजरीवाल नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन

वहीं, बीजेपी ने अटल बिहारी की बिगड़ती तबीय देखते हुए देश भर में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी टाल दी गई है। यही नहीं भाजपा कार्यलाय पर लगाए गए फूलों की माला को उतार लिया गया है। इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी वाजपेयी का हाल जानने एम्स पहुंचे। बता दें कि आज सीएम अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है। अटल बिहारी वाजपेयी की बिगड़ती हालत को देखते हुए केजरीवाल ने जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।

Published on:
16 Aug 2018 03:44 pm