सीएम योगी के छोटे भाई शैलेंद्र ने बड़े भाई के लिए कहा कि वो ऐसे ही देश की सेवा करते रहें।
नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माता-पिता को उनके सीएम बनने के समय मीडिया ने काफी विशेषता से दिखाया था। उस समय योगी आदित्यनाथ के माता-पिता के बारे में पूरे देश ने जाना होगा, लेकिन शायद ही अभी भी कई लोग सीएम योगी के छोटे भाई के बारे में जानते होंगे, जो इस समय चीन सीमा पर तैनात हैं। जी हां, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छोटो भाई शैलेंद्र मोहन इंडियन आर्मी में सूबेदार के पद पर तैना हैं।
चीन बॉर्डर पर हैं तैनात
सीएम योगी के भाई इस समय चीन बॉर्डर पर तैनात हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि जहां एक तरफ आज के समय में बड़े-बड़े अफसरों और नेताओं के बेटे या फिर परिवार में कोई अन्य इंडियन आर्मी ज्वॉइन नहीं करना चाहते, वहीं सीएम योगी के भाई आर्मी में सूबेदार के पद पर हैं। ये खबरें मीडिया में उस वक्त आईं जब एक न्यूज चैनल चीन बॉर्डर पर जवानों से बात करने के लिए पहुंचा। इसी दौरान शैलेंद्र मोहन से से मीडिया ने बात की।
सीएम योगी के लिए ये संदेश दिया शैलेंद्र ने
न्यूज चैनल से बात करते हुए शैलेंद्र मोहन ने कहा कि, 'हम किसी भी सुरक्षा चुनौती के खिलाफ पूरे साल सीमा पर पहरा देते हैं. यह क्षेत्र हमारी मातृभूमि है. हम इसे किसी भी कीमत पर सुरक्षित रखेंगे।' शैलेंद्र ने इस दौरान बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम योगी से उनकी सिर्फ एक बार मुलाकात हुई है और वो मुलाकात दिल्ली में हुई थी। इस दौरान उन्होंने अपने बड़े भाई के लिए एक मैसेज भी दिया। उन्होंने कहा कि वो (योगी आदित्यनाथ) अपनी पूरी क्षमता से देश की सेवा करते रहें। शैलेंद्र ने बड़े भाई योगी के साथ बिताए गए बचपन को भी याद किया।
गढ़वाल में रहता है सीएम योगी का परिवार
आपको बात दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ का परिवार उत्तराखंड के पौड़ी जिले में रहता है। उनके परिवार में चार भाई और तीन बहनें है। इसमें योगी दूसरे नंबर के भाई हैं। सीएम योगी के 2 भाई नौकरी करते हैं, जबकि एक भाई सेना की गढ़वाल रेजिमेंट में सूबेदार हैं।
शैलेन्द्र को गढ़वाल स्काउट इकाई में माना बॉर्डर के पास तैनात किया गया है। यहां पहाड़ी सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिकों के रूप में केवल स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाता है।