विश्‍व की अन्‍य खबरें

ब्रिटेन के पीएम का ऐलान 31 अक्टूबर तक हर हाल में ईयू से हो जाएंगे अलग

ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं जॉनसन के अनुसार वह पिछले पांच सप्ताह से नये डील के लिए बातचीत कर रहे हैं

2 min read
Sep 10, 2019
boris

लंदन। आखिरकार ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने ऐलान कर दिया है कि 31 अक्टूबर तक हर हाल में यूरोपीय संघ से ब्रिटेन अलग हो जाएगा। अब वह ईयू से समय बढ़ाने के लिए नहीं कहेंगे।

प्रधानमंत्री ने गुरुवार को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि हम किसी भी परिस्थिति में 31 अक्टूबर तक यूरोपीय संघ से अलग हो जाएंगे ताकि देश प्रगति कर सकें।

जॉनसन के अनुसार वह पिछले पांच सप्ताह से नये डील के लिए बातचीत कर रहे हैं। ब्रिटिश पीएम के मुताबिक ईयू के नेता डील पर बात करने को इच्छुक हैं क्योंकि वे जानते हैं कि डील हो या ना हो हम 31 अक्टूबर तक उस ब्लॉक से अलग हो जाएंगे।

इससे पहले बुधवार को जॉनसन ने संसद भंग कर 15 अक्टूबर को चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा था। इसे ब्रिटिश सांसदों ने खारिज कर दिया। हाउस ऑफ कॉमंस में ब्रिटिश प्रधानमंत्री के प्रस्ताव को जरूरी दो-तिहाई सदस्यों (434) का समर्थन नहीं मिल पाया था।

वहीं, जॉनसन ने कहा है कि वह ईयू से ब्रेक्जिट में और देरी करने के लिए नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा भी नहीं देंगे ताकि अक्टूबर चुनाव की नौबत आ जाए। गौरतलब है कि ईयू से ब्रिटेन के अलग होने की कवायद पिछले एक साल से चल रही है। इसे लेकर ब्रिटेन की पूर्व पीएम एक माह पहले अपने पद से इस्तीफा दे चुकीं हैं।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
10 Sept 2019 02:04 pm
Published on:
10 Sept 2019 12:07 pm