कोरोना वायरस (corona virus) के दो संदिग्ध मामले सामने आए, क्रूज पर आने से पहले यह दंपत्ति हांगाकांग गया था।
सिवितावेकिया। चीन से चला कोरोना वायरस (corona virus) दूसरे देशों पर भी असर डालने लगा है। इसका सबसे अधिक पर्यटकों पर भी पड़ा है। इटली में गुरुवार को छह हजार से अधिक पर्यटकों को ले जा रहे एक जहाज को रोक दिया गया। इसका कारण कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मामले थे जो जहाज पर सवार दो पर्यटकों में पाए गए थे। इससे हजारों पर्यटक फंस गए हैं। क्रूज पर आने से पहले यह दंपत्ति हांगाकांग गया था।
स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार सिवितावेकिया में कोस्टा क्रोसिएरे के जहाज पर बुखार से पीड़ित एक महिला को देखने के लिए तीन डॉक्टर और एक नर्स चढ़े। इसके बाद बाद चीनी जोड़े से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया।
कोस्टा क्रोसिएरे जहाज में करीब सात हजार पर्यटक सवार थे। मकाउ की एक 54 वर्षीय महिला को अलग जगह रखा गया है। गौरतलब है कि चीन में फैले कोरोना वायरस 170 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं हजारों लोग इसकी चपेट में हैं। यह वायरस अब तक दुनिया के 17 देशों तक पहुंच चुका है।