विश्‍व की अन्‍य खबरें

मिसिसिपी के घर में दर्दनाक आग हादसा, छह बच्चों समेत मां की मौत

घटनास्थल पर मौजूद पिता भी आग में झुलसने से बुरी तरह घायल घटना के कारणों का पता लगा रहे हैं अधिकारी

less than 1 minute read

वाशिंगटन। अमरीका (America) के मिसिसिपी से एक बड़ी घटना की जानकारी सामने आई है। यहां एक घर में आग ( Mississipi fire ) लगने से हादसा हुआ, जिसकी चपेट में आने से मां समेत छह बच्चों की मौत हो गई है। इसके साथ ही घटनास्थल पर मौजूद पिता भी आग में झुलसने से बुरी तरह घायल हो गए।

क्लींटन स्थित घर में हुआ हादसा

घटना के बारे में शहर के प्रवक्ता मार्क जोनस ने कहा कि यह क्लींटन स्थित घर में हुआ। आग देर रात करीब साढ़े 12 बजे लगी। इस दौरान पिता अपने परिवार को सुरक्षित करने की काफी कोशिश करता रहा, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं पाया। हादसे में उसकी पत्नी और बच्चों की मौत हो गई। इसके साथ ही वह बुरी तरह घायल हो गया।

घटना के कारणों का पता लगा रहे हैं अधिकारी

अपने बयान में जोनस ने आगे बताया कि परिवार को झुलसता देख पिता घटनास्थल से बाहर जाने को तैयार नहीं था। हालांकि, उसे वहां से जबरदस्ती ले जाकर एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 33 वर्षीय मां और उसके जिन 6 बच्चों की मौत हुई है उनकी उम्र एक साल से 15 वर्ष के बीच थी। जोनस ने आगे कहा कि फिलहाल, शहर का फायर मार्शल ऑफिस इस घटना के पीछे का कारण जानने की कोशिश में है।

Updated on:
09 Feb 2020 11:37 am
Published on:
09 Feb 2020 11:32 am
Also Read
View All