विश्‍व की अन्‍य खबरें

ईरान ने ब्रिटेन के राजदूत को तलब किया, सरकार विरोधी प्रदर्शन में थे शामिल

ब्रिटेन के राजदूत रॉब मैकायर के अनुसार वह आठ जनवरी को यूक्रेन एयरलाइन में मारे गए लोगों के लिए निकाले गए जुलूस में शामिल होने गए थे

less than 1 minute read
Jan 14, 2020
rob

तेहरान। ईरान के विदेश मंत्रालय ने ब्रिटेन के राजदूत रॉब मैकायर को तलब किया है। मंत्रालय का कहना है कि मैकायर सरकार विरोधी प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। इस मामले में उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मैकायर को इन प्रदर्शनों के बाद हिरासत में लिया गया। इसके बाद से ब्रिटेन और ईरान में एक झगड़े की शुरुआत हो गई है।

राजदूत 8 जनवरी को जुलूस में शरीक हुए थे

राजदूत के अनुसार वह आठ जनवरी को यूक्रेन एयरलाइन में मारे गए लोगों के लिए निकाले गए जुलूस में शामिल होने गए थे। यह प्रदर्शन जब सरकार के खिलाफ होने लगा तो वह वहां से निकल गए। विदेश मंत्रालय के रविवार को जारी किए एक बयान के अनुसार रॉब मैकायर को शनिवार हुई गैरकानूनी रैली में शिरकत कर उनके गैर परंपरागत व्यवहार के कारण तलब किया गया।

राजदूत को अस्थायी हिरासत में लिया गया था

राजदूत की अस्थायी हिरासत की खबर के खुलासे के बाद उप-विदेश मंत्री अब्बास अर्घची ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गैर-कानूनी रूप से एकत्र होने पर एक अज्ञात विदेशी होने के चलते उनको हिरासत में नहीं लिया गया था,बावजूद उसे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मुझे सूचित किया कि गिरफ्तार हुआ एक व्यक्ति दावा कर रहा है कि वह ब्रिटेन का राजदूत है,तो मैंने कहा यह संभव नहीं हो सकता।

ब्रिटिश राजदूत ने ट्वीट कर पुष्टि की

उन्होंने आगे कहा कि जब उनकी उनसे फोन पर बात हुई तब जाकर पुष्टि की कि वह राजदूत हैं। 15 मिनट बाद ही उन्हें छोड़ दिया गया। ब्रिटिश राजदूत ने ट्वीट कर कहा कि पुष्टि कर सकता हूं कि मैं किसी भी प्रदर्शन में भाग नहीं ले रहा था। मैं वहां पीएस 752 त्रासदी में मारे गए पीड़ितों के लिए आयोजित की गई रैली में भाग लेने गया था।

Published on:
14 Jan 2020 10:44 am