विश्‍व की अन्‍य खबरें

नाइजीरिया: बंदूकधारी हमलावरों ने गश्त लगा रहे अधिकारियों पर किया हमला, 5 की मौत

हमले में करीब 5 अधिकारियों की मौत आए दिन होती रहती है सरकारी अधिकारियों की लड़ाकों से झड़प

less than 1 minute read
nigeria attack

अबुजा। नाइजीरिया के पश्चिमी इलाके से एक बड़ हमले की खबर आ रही है। इस वीकेंड में इलाके के तिल्लाबेरी क्षेत्र में हमला हुआ, जिसमें करीब 5 अधिकारियों की मौत हो गई। इस बारे में एक स्थानीय नेता ने रविवार को जानकारी दी। आपको बता दें कि यह इलाका माली के नजदीक स्थित है।

सनम शहर में एक गश्त दल पर हमला

आए दिन जिहादियों से इन इलाकों में झड़प जारी रहती है। अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सनम शहर में एक गश्त दल पर यह हमला किया गया। इसमें पांच अधिकारियों की जान गई। वहीं, इलाके में बोकोहराम के लड़ाके सक्रिय हैं, जो लगातार ऐसे हमलों को अंजाम देते रहते हैं।

इमारत ढहने से भीषण हादसा

दूसरी तरफ, नाइजीरिया के लागोस में एक इमारत ढहने से भीषण हादसा हो गया। इसमें करीब चार लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही छह से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबर है। इस बारे में लागोस की आपात प्रबंधन एजेंसी के महाप्रबंधक फेमी ओकी ओसानयिनतोलू ने रविवार को जानकारी दी।

महिला का पति बाल-बाल बचा

बताया कि शहर में भारी बारिश के चलते एक पुरानी इमारत ढह गयी। इस मलबे में दबने से महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गयी। जबकि, महिला का पति हादसे में किसी तरह बच गया। अधिकारियों ने बताया कि यह इमारत पहाड़ी के ऊपर स्थित थी। यह ढहते ही पहाड़ी के नीचे बनी इमारतों पर गिर गई। कहा जा रहा है कि मलबे के अंदर अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। घटना में हुए घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Updated on:
14 Oct 2019 03:29 pm
Published on:
14 Oct 2019 09:29 am