विश्‍व की अन्‍य खबरें

एक मां ने अपनी ही बेटी की जिंदगी में घोला ऐसा ज़हर, तस्वीरें दुखा देंगी आपका दिल

उनका मानना है कि उनकी बीमारी की जड़ उनकी मां हैं।

3 min read
Jan 20, 2018

नई दिल्ली। यह कहा जाता है कि हमारे तबियत में होने वाली अधिकांस समस्याएं बचपन में ही उत्पन्न होती हैं। यहां एक उपयुक्त उदाहरण है, जिसमें एक मां ने अपने अत्यधिक नियंत्रण वाले स्वभाव के कारण अपनी बेटी को छोटी आयु में ही अवास्तविक सौंदर्य मानकों को अपनाने के लिए मजबूर करके उसकी ज़िंदगी को लगभग तबाह कर दिया था। वेलेरिया लेविटिन, अपनी उम्र के 40वें साल में हैं और उनका वज़न मात्र 27 किलो मतलब लगभग 59 पाउंड है। कोई भी यह विश्वास नहीं कर सकता है कि 5 फीट 8 इंच लंबी यह महिला फ़िर भी अपने पैरों पर खड़ी हो सकती है। अपने दुखी चेहरे और जीवन में अकेलेपन के साथ, वेलेरिया दुनिया में शायद सबसे पतली महिला हैं।

उनकी मां को हमेशा यह डर रहता था कि वह अपने रिश्तेदारों की तरह मोटापे से ग्रस्त हो जाएंगी। परिणामस्वरूप, वेलेरिया का वज़न बार-बार तोला जाता था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनका वज़न नहीं बढ़ा है। सर्वोत्कृष्टता के लिए उनकी माँ की यह प्रवृति बहुत ही निर्मम और निरंतर थी और वेलेरिया उस डर के साथ ही बड़ी हुई थी। उनका मानना है कि उनकी बीमारी की जड़ उनकी मां हैं। 16 साल की उम्र में, 64 किलो वजन वाली वेलेरिया अपने माता-पिता के साथ शिकागो चले गई थी। एक युवा किशोरी के रूप में, वह अपने नए स्कूल में अपने साथियों द्वारा स्वीकार किए जाने के लिए बेताब थी और उनका मानना था कि अगर वह अपना वजन कम कर लेती हैं तो वे उनके साथ घुल-मिल सकती हैं। उन्होंने चीनी और कार्बोहाइड्रेट खाना छोड़कर अपने आहार को प्रतिबंधित कर दिया।

ये भी पढ़ें

बेटे को उठाने में मां को नहीं होगी तकलीफ, कुर्सी के सहारे बाहर की फिजा भी देख सकेगा

वेलेरिया को जितनी ज्यादा आशा थी, उनके साथियों ने उन्हें उतना स्वीकार नहीं किया था और अपने एक सहपाठी द्वारा अपने शरीर पर की गई एक क्रूर टिप्पणी ने उन्हें गंभीर रूप से चोट पहुंचाई थी, जिससे उन्हें वज़न कम करने के लिए और भी अधिक दृढ़ बनने की ठानी। उन्होंने बताया 'हम फुटबॉल खेल रहे थे और इस खेल के दौरान एक आदमी ने कहा, ‘मुझे पता है कि हम कैसे जीत सकते हैं। हमें गोल पोस्ट में वेलेरिया को खड़ा करना होगा ताकि वह अपने बड़े ‘कूल्हों’ से गोल को रोक सके।’ यह सुनकर मेरी पूरी दुनिया बिखर गई थी।' वेलेरिया को डर था कि अगर वह पतली नहीं होगी तो उनसे कोई प्यार नहीं करेगा।

वेलेरिया एक सामान्य जीवन जीना चाहती थी बस हर किसी की तरह। वह एक मॉडल बनना चाहती थी, लेकिन उन्हें बताया गया था कि वह उसमें सफल होने के लिए बहुत मोटी थी। 23 साल की उम्र में, वेलेरिया के कपड़ों के नाप का आकार 12 से 6 तक पहुँच गया था। 24 साल की उम्र में, वेलेरिया का सपना था की वह नृत्य करें और एक बैले डांसर बनें, लेकिन ऐसा करने में सक्षम नहीं थी क्योंकि उनका वज़न सामान्य से बहुत कम था।

वेलेरिया का कहना है कि वह अपनी कहानी को उन लोगों को चेतावनी देने के लिए उनके साथ साझा करना चाहती हैं जो एनोरेक्सिया से ग्रस्त हैं और सहायता पाने के इच्छुक हैं। वह कहती हैं कि अपने आस-पास के लोगों के कारण वह ‘अकेला, बदसूरत और घृणोत्पादक महसूस करती हैं।’ वेलेरिया, मूल रूप से रूस से हैं और अब मोनाको में रहती हैं और कहती हैं कि उन्हें उन लड़कियों से प्रशंसक मेल प्राप्त होते हैं, जो उनकी तरह से पतली बनना चाहती हैं। इससे उन्हें जीने की ताकत भी मिलती है और जीवन में इसी से उनके सकारात्मकता बनी रहती है।

ये भी पढ़ें

अब चंद रूपयों में आप अपनी बेटी को बना सकते हैं करोड़पति, जानें कैसे

Published on:
20 Jan 2018 03:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर