30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरएसएफ ने फिर मचाया आतंक, 14 निर्दोषों की ली जान

Sudan Conflict: सूडान में आरएसएफ ने एक बार फिर आतंक मचाया है। आरएसएफ के ड्रोन हमले में 14 निर्दोष लोग मारे गए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Mar 30, 2026

RSF attack in Sudan

RSF attack in Sudan (Photo - Washington Post)

सूडान (Sudan) में सेना और अर्धसैनिक बल (पैरामिलिट्री) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ - आरएसएफ (Rapid Support Forces - RSF) के बीच 15 अप्रैल 2023 से युद्ध चल रहा है। अगले महीने इस युद्ध को 3 साल पूरे हो जाएंगे। सूडान में चल रहे इस गृहयुद्ध की वजह से अब तक कई हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है। लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं। इतना ही नहीं, युद्ध की वजह से देश में भोजन का संकट भी पैदा हो गया है जिससे करोड़ों लोग परेशान हैं। हालांकि अभी भी आरएसएफ अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और आए दिन ही निर्दोष लोगों पर हमले करता रहता है। अब आरएसएफ ने एक बार फिर सूडान में आतंक मचाया है।

ईरान ने किया ड्रोन अटैक

आरएसएफ ने सूडान में साउथ कोर्डोफन (South Kordofan) राज्य के डिलिंग (Dilling) शहर में ड्रोन अटैक किया। इस हमले में सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट-नॉर्थ - एसपीएलएम-एन (Sudan People's Liberation Movement-North - SPLM-N) ने भी आरएसएफ का साथ दिया। इस ड्रोन अटैक से हाहाकार मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

14 निर्दोषों की गई जान

आरएसएफ और एसपीएलएम-एन के इस ड्रोन अटैक में 14 निर्दोष लोगों की जान चली गई। सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने इस बारे में रविवार को जानकारी दी। मृतकों में 5 बच्चे और 2 महिलाएं भी शामिल हैं।

कई लोग घायल

आरएसएफ और एसपीएलएम-एन के इस ड्रोन अटैक में कई लोग घायल हो गए। घायलों में 7 बच्चे भी शामिल हैं। सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने जानकारी दी कि घायलों की नज़दीकी अस्पताल और क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

हमलों से दहल रहा है डिलिंग

एक स्वयंसेवी समूह ने बताया कि डिलिंग शहर को काफी समय से इस तरह के हमलों से दहलाया जा रहा है। कुछ महीने पहले ही सेना ने इस शहर पर कब्ज़ा किया था, जिसके बाद आरएसएफ ने अपने हमले बढ़ा दिए। आरएसएफ के हमलों की वजह से डिलिंग में चिकित्सा कर्मचारियों और आपूर्ति की भारी कमी हो गई है। आरएसएफ के लड़ाके अक्सर ही डिलिंग के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हैं, जिनसे घरों को भी नुकसान पहुंचता है।