3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरएसएफ ने अस्पताल पर दागा ड्रोन, 12 लोगों की मौत और 22 घायल

Sudan Conflict: सूडान में आरएसएफ के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर आरएसएफ ने सूडान को दहलाया है और एक अस्पताल को निशाना बनाया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Apr 03, 2026

RSF drone strike

RSF drone strike

सूडान (Sudan) में हालात सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इसकी वजह है देश में चल रहा गृहयुद्ध, जो 15 अप्रैल 2023 से देश की सेना और अर्धसैनिक बल (पैरामिलिट्री) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ - आरएसएफ (Rapid Support Forces - RSF) में चल रहा है। इस युद्ध को 3 साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन यह कब खत्म होगा, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। आरएसएफ तो सूडान में निर्दोष नागरिकों पर हमला करने से भी पीछे नहीं हटता और इस तरह के मामले आए दिन ही देखने को मिलते हैं। अब सूडान में आरएसएफ के आतंक का एक और मामला सामने आया है।

आरएसएफ ने अस्पताल पर दागा ड्रोन

सूडान के व्हाइट नाइल (White Nile) राज्य में स्थित अल-जबलैन अस्पताल (Al-Jabalain Hospital) पर आरएसएफ ने गुरुवार को हमला कर दिया। आरएसएफ ने इस अस्पताल पर ड्रोन से हमला किया। हमले की वजह से जोर का धमाका हुआ और हाहाकार मच गया। आरएसएफ के इस ड्रोन अटैक में अस्पताल को काफी नुकसान पहुंचा।

12 लोगों की मौत

आरएसएफ के इस हमले में अल-जबलैन अस्पताल में मौजूद 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अस्पताल के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर हामिल सुलेमान भी शामिल था। जिस समय सुलेमान सर्जरी कर रहा था, उसी समय आरएसएफ का ड्रोन अस्पताल से टकराया, जिसमें सुलेमान समेत 12 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

कई लोग घायल

आरएसएफ के इस हमले में अस्पताल में काम करने वाले और मरीजों समेत कई लोग घायल हो गए। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों को पास के क्लिनिकों और चिकित्सकीय शिविरों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

सूडान में गंभीर हालात बरकरार

सूडान में चल रहे इस गृहयुद्ध की वजह से गंभीर हालात बरकरार है। इस वजह से अब तक कई हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है। लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं। इतना ही नहीं, युद्ध की वजह से देश में भोजन का संकट भी पैदा हो गया है जिससे करोड़ों लोग परेशान हैं। हालांकि अभी भी आरएसएफ अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और आए दिन ही निर्दोष लोगों पर हमले करता रहता है, जिससे हालात सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।