विश्‍व की अन्‍य खबरें

अगले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे पाक पीएम इमरान, उठाएंगे कश्मीर मुद्दा

23 सिंतबर से शुरू होगी पाक पीएम इमरान खान की अमरीकी यात्रा संबोधन के इतर कई विदेशी नेताओं से इमरान करेंगे मुलाकात

less than 1 minute read
Aug 23, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अगले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इमरान इस दौरान विश्व निकाय के सामने कश्मीर मुद्दे पर बात करेंगे। इस बारे में पाकिस्तानी मीडिया ने शुक्रवार को जानकारी दी।

23 सितंबर को शुरू होगी इमरान की यात्रा

पाकिस्तान के अखबार 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने अपनी रिपोर्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के हवाले से लिखा कि इमरान खान 23 सितंबर को अमरीका की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। सूत्र ने आगे बताया कि उनका जनरल डिबेट स्पीच 27 सितंबर को होना निर्धारित किया गया है।

कई नेताओं के साथ बैठक करेंगे इमरान

जानकारी के मुताबिक, इमरान खान सत्र से इतर अपने मलेशियाई समकक्ष समेत कई अन्य विश्व नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। इसके अलावा पाक प्रधानमंत्री अमरीका में पाकिस्तानी प्रवासी और व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे। गौरतलब है कि 5 अगस्त को भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को रद्द करने के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल है। यह अनुच्छेद राज्य को विशेष दर्जा देता था।

भारत के फैसले से बौखला चुका है पाकिस्तान

इसके जवाब में, पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने द्विपक्षीय व्यापार को तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक औपचारिक रूप से बंद कर दिया है। इस्लामाबाद ने समझौता एक्सप्रेस, लाहौर-दिल्ली 'मैत्री' बस सेवा को भी स्थायी रूप से बंद कर दिया है। साथ ही भारत के साथ अपने आखिरी ट्रेन लिंक थार लिंक एक्सप्रेस को भी बंद कर दिया है।

यही नहीं, इससे पहले भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस मुद्दे पर बंद कमरे में बैठक की गई थी। उस वक्त पाकिस्तान की ओर से चीन ने इस मुद्दे को UNSC में उठाया था।

Updated on:
23 Aug 2019 03:00 pm
Published on:
23 Aug 2019 02:55 pm
Also Read
View All