विश्‍व की अन्‍य खबरें

एक स्कूल ऐसा जहां बच्चों की गलती पर मिलती है अनोखी पनिशमेंट!

आपको लगेगा कि हमें जो सजा मिलती थी वो तो बहुत कम थी लेकिन यह सजा तो सामान्य से बहुत अजीब है।

2 min read
Dec 09, 2017

नई दिल्ली। बचपन में आपने भी स्कूल में कई तरह की सजा झेली होंगी। आपकी भी कभी डंडे से पिटाई हुई होगी, दिन-भर घुटनों पर बैठे रहने की सजा। ऐसा अक्सर होता है कि अलग-अलग जगहों पर बच्चों को कई अजीब तरीकों से पनिश किया जाता है। हम आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ अजीब स्कूल जहां अजीब सजा दी जाती है। आपको लगेगा कि हमें जो सजा मिलती थी वो तो बहुत कम थी लेकिन यह सजा तो सामान्य से बहुत अजीब है।

यहां जमे हुए मटरों पर घुटनों के बल बैठाया जाता है, आजकल स्कूलों में यह सजा बहुत दी जाती है, खास कर एशिया के स्कूलों में। बच्चे जो बात नहीं मानते उन्हें टीचर ऐसी सजा देते हैं। इसमें टीचर द्वारा बच्चों को लंबे समय के लिए जमे हुए मटरों पर घुटनों के बल बैठने के लिए कहा जाता है। सबके सामने हाथ खड़े करना, और सजा में बच्चों को कई बुरी स्थितियों में डाट-फटकार खानी पड़ती है। कई बार लड़ाई करने के कारण बच्चों को स्कूल से निकाल भी दिया जाता है। लेकिन सबके सामने हाथ खड़े करके खड़े होना और सब हँसे तो कितनी बेइज्जती वाली बात है।

न्यू जर्सी के एक स्कूल में फर्श पर बैठकर लंच करने की सजा दी जाती है। एक प्राथमिक स्कूल में बच्चों को कक्षा में पानी का जग बिखेरने के कारण फर्श से बाहर खाना-खाने पर मजबूर किया गया। इसके साथ ही इस चीज के लिए भी मजबूर किया गया कि वे इस सजा के बारे में किसी को भी ना बताएं, यदि बताया तो उन्हें और सजा मिलेगी। एक जिद्दी टीचर ने एक स्कूल के लड़की के बाल काट दिए। जब स्कूल प्रशासन ने उससे पूछा तो उसने कहा कि वह अपसेट थी और उसे नहीं पता यह सब कैसे हो गया। नासमझी में यह हो गया! बाद में उस टीचर को निलंबित कर दिया।

ये भी पढ़ें

विद्यालय का भवन जर्जर, हादसे की आशंका से खुले में पढ़ रहे विद्यार्थी
Published on:
09 Dec 2017 04:06 pm
Also Read
View All