
Airstrike in Sudan
सूडान (Sudan) में चल रहे गृहयुद्ध की वजह से हालात काफी खराब हैं। देश की सेना और अर्धसैनिक बल (पैरामिलिट्री) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ - आरएसएफ (Rapid Support Forces - RSF) के बीच 15 अप्रैल 2023 से चल रहे युद्ध की वजह से तबाही मच चुकी है। अभी भी देश में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन ही आरएसएफ के हमलों के मामले सामने आते हैं। अब देश में एक और एयरस्ट्राइक का मामला सामने आया है, लेकिन इसे आरएसएफ ने नहीं, बल्कि देश की सेना ने अंजाम दिया है।
सूडान की सेना ने देश के उत्तरी दारफुर (North Darfur) राज्य के कुतुम (Kutum) को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक की और पूरे इलाके को दहला दिया। नेशनल अथॉरिटी ऑफ ह्यूमैनिटीरियन एक्सेस के चेयरमैन ने बताया कि सेना ने एक शादी के कार्य्रकम को निशाना बनाते हुए ड्रोन से एयरस्ट्राइक की, जिससे हाहाकार मच गया।
कुतुम में सेना की एयरस्ट्राइक में 56 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 17 बच्चे भी शामिल थे। इसके अलावा 107 लोग इस हवाई हमले में घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों और चिकित्सकीय शिविरों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
गौरतलब है कि सूडान में जंग शुरू होने के कुछ महीने बाद ही कुतुम पर आरएसएफ का कब्ज़ा हो गया था और अभी भी बरकरार है। नेशनल अथॉरिटी ऑफ ह्यूमैनिटीरियन एक्सेस के चेयरमैन का कहना है कि इस तरह के हमले सूडानी सेना और अल बुरहान से जुड़े मिलिशिया संगठनों द्वारा जातीय सफाए किए लिए जानबूझकर किए जाते हैं।
Updated on:
10 Apr 2026 07:14 am
Published on:
10 Apr 2026 06:59 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
