
हिज़बुल्लाह ने इज़रायल पर दागे रॉकेट्स (File Photo)
इज़रायल (Israel) और लेबनान (Lebanon) के आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह (Hezbollah) के बीच जंग जारी है। इज़रायल का लक्ष्य है हिज़बुल्लाह को पूरी तरह से खत्म करना और इसी वजह से इज़रायली सेना ने साउथ लेबनान में बमबारी तेज़ कर दी है। कई शहरों और गांवों में इज़रायली सेना लगातार हमले कर रही है। ऐसे में इज़रायल से बदला लेने के लिए हिज़बुल्लाह भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है। देर रात हिज़बुल्लाह ने इज़रायल पर 15 रॉकेट्स दागे।
हिज़बुल्लाह से बदला लेने के लिए इज़रायली सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। इज़रायली सेना ने उस लॉन्चर को तबाह कर दिया जिससे हिज़बुल्लाह ने रॉकेट्स दागे थे। इसके साथ ही इज़रायली सेना ने साउथ लेबनान से हिज़बुल्लाह के एक हमले को विफल कर दिया।
साउथ लेबनान पर इज़रायली सेना के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इज़रायल ने 2 मार्च से लेबनान पर हमले तेज़ कर दिए। 16 अप्रैल को पहली बार दोनों देशों में 10 दिन के सीज़फायर पर सहमति बनी थी, लेकिन इज़रायल ने इस दौरान भी हमले नहीं रोके। इसकी डेडलाइन खत्म होने के बाद सीज़फायर को 3 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया था, लेकिन इज़रायल ने इस दौरान भी सीज़फायर उल्लंघन किया। 15 मई को एक बार फिर दोनों देशों के बीच 45 दिन के सीज़फायर की सहमति बनी, लेकिन अभी भी इज़रायल के हमले रुक नहीं रहे और सीज़फायर का असर नहीं हो रहा है। इज़रायली हमलों की वजह से साउथ लेबनान में जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है।
कुछ दिन पहले इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने हिज़बुल्लाह को धमकी दी थी। नेतन्याहू ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, "हम हिज़बुल्लाह के साथ युद्ध में हैं। पिछले कुछ हफ्तों में ही हमारे बहादुर सैनिकों ने 600 से ज़्यादा आतंकियों को मार गिराया है। आप सभी को यह पता होना चाहिए…600 से ज़्यादा आतंकी। लेकिन हम अपनी कार्रवाई में ढिलाई नहीं बरत रहे हैं। बल्कि मैंने तो इज़रायली सेना को और भी ज़्यादा तेज़ी से कार्रवाई करने को कहा है। हम उन पर हमला करेंगे और करते रहेंगे।"
Updated on:
30 May 2026 02:05 pm
Published on:
30 May 2026 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
