6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यात्रियों से भरी बस सड़क से पलटकर नदी में गिरी, इक्वाडोर में 11 लोगों की मौत

Ecuador Bus Accident: इक्वाडोर में बुधवार को एक भीषण बस एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। इस हादसे में 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Apr 16, 2026

Nepal road accident

Nepal road accident- (Representative Image)

रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के मामले दुनियाभर में बढ़ते जा रहे हैं। रोड सेफ्टी एक बेहद ही अहम विषय है और इसमें चूक होने से आए दिन ही रोड एक्सीडेंट्स के मामले देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक मामला अब इक्वाडोर (Ecuador) में सामने आया है। इक्वाडोर में कुएनका कैंटन में कुएनका-मोलेतुरो रोड पर अल चोरो ब्रिज के पास यह हादसा हुआ, जब यात्रियों से भरी एक बस सड़क सड़क किनारे लगी गार्डरेल को तोड़ते हुए पलटकर नदी में गिर गई। इस हादसे की वजह से हाहाकार मच गया।

बस बनी आग का गोला

बस के सड़क से पलटकर नदी में गिरने के बाद उसने आग पकड़ ली और वो धूं-धूं करके जलने लगी। कुछ ही देर में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

11 लोगों की हुई मौत

इक्वाडोर में हुए इस बस एक्सीडेंट में 11 लोगों की मौत हो गई, जिसकी जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

22 लोग घायल

इस हादसे में 22 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

किस वजह से हुआ हादसा?

इक्वाडोर में यह बस एक्सीडेंट किस वजह से हुआ, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

रोड एक्सीडेंट्स के बढ़ते मामले चिंता का विषय

दुनियाभर में रोड एक्सीडेंट्स के मामले बढ़ रहे हैं जो चिंता का विषय है। काफी प्रयासों के बावजूद इनमें कमी नहीं आ रही है। हर साल कई लोग इस वजह से अपनी जान गंवा देते हैं और उससे ज़्यादा लोग इन हादसों में घायल हो जाते हैं।