
जेनेस्विले। पूरी जिंदगी गोल्फ खेलते बीत गई, मगर उम्र के आखिरी पड़ाव तक गोल्फ का एक शॉट सटीक नहीं लग पा रहा था। इसे लेकर एक बुजुर्ग की जिद आखिरकार रंग लाई। यह वाक्या फ्लोरिडा के जेनेस्विले शहर का है। यहां 93 वें वर्षीय एक बुजुर्ग ने गोल्फ के इस खास शॉट को लगाने के बाद खेल को अलविदा कह दिया। गौरतलब है कि गोल्फ के शॉट होल-इन-वन को लगाने के लिए ओहयो ने अपनी पूरी जिंदगी खपा दी। शुक्रवार को इस शॉट के सटीक लगने के बाद उन्होंने इस खेल से विदाई ली।
करीब सात दशकों से खेल रहे थे गोल्फ
करीब सात दशकों से गोल्फ खेल रहे ओहयो ने बताया कि इससे पहले उन्होंने कई प्रयास किए पर वह सटीक शॉट नहीं मार सके। उन्होंने 28 वर्ष उम्र में गोल्फ खेलना शुरू किया था। इस दौरान उनके दोस्त भी उनके साथ गोल्फ खेलते थे। गोल्फ में कभी भी उनका यह शॉट सहीं नहीं लग सका। वह चाहते थे कि ईमानदार कोशिश करके वह गोल्फ का सही शॉट लगाएं। इसे लेकर वह कभी-कभी परेशान भी रहा करते थे। इस पर दोस्तों ने उन्हें कई बार समझाया कि वह खेल को भावनाओं से न जोड़ें, मगर ओहयो ने इसे अपना लक्ष्य बना लिया। होल-इन-वन में खिलाड़ी को तीन स्टेज में गेंद छेद में डालनी होती है। इसमें पहला शॉट काफी दूरी का होता है वहीं दो शॉट कम दूरी के होते हैं। इसे पूरा करने के लिए सटीक शॉट की आवश्यकता होती है।
आखिरकार भगवान ने उनकी सुनी
93 वर्षीय ओहयो का शरीर अब जवाब देने लगा था। इतनी उम्र में रोज गोल्फ खेलना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। ओहयो कहते है कि कूल्हे के दर्द ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। शारीरिक परेशानियों के बावजूद शुक्रवार को ओहयो ने लंबी दूरी वाले शॉट को छेद में डाल दिया। इसके बाद उन्होंने अपने यादगार गोल्फ करियर से विदाई ले ली।