
वाशिंगटन।एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यह घटना बरमूडा ट्राएंगल (Bermuda Triangle) से जुड़ी हुई है। यह वही जगह है, जहां पर कई जहाज खो गए और आज तक इनका कोई सुराग नहीं मिला है। ऐसा पहली बार हुआ है कि करीब 100 साल पहले बरमूडा ट्राएंगल में डूबने वाले जहाज के मलबे को खोज लिया गया है। एसएस कोटोपेक्सी नाम का अमरीकी बहरी जहाज 1925 में इस जगह से गायब हो गया, जबकि उसमें मौजूद 32 मुसाफिरों के हवाले से भी कोई बात सामने नहीं आई थी।
उस जहाज की तलाश कई सालों तक की गई, मगर वैज्ञानिक इसे तलाशने में नकामयाब रहे। अब मलबे को फ्लोरिडा के शहर सेंट ऑगस्टाइन (St. Augustine) के समुद्र से खोज लिया गया है। यह पहली घटना नहीं हैै जो सामने आई है। कितने ही जहाज इस क्षेत्र में अब तक गायब हो चुके हैं और जिनका आज तक पता नहीं चल सका।
बीते कई दशकों से बरमूडा ट्राएंगल रहस्य की वजह बना हुआ है। दरअसल, यह इलाका उत्तर पश्चिम अटलांटिक महासागर का एक भाग है। यहां पर ऐसे कई हादसे हुए हैं, जिसके कारण अचानक कई जहाज और विमान गायब हो चुके हैं। इसके रहस्य के बारे में एक ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक का कहना है कि कि वहां की अलौकिक भौगोलिक स्थिति और खराब मौसम की वजह से अटलांटिक महासागर के उस क्षेत्र में समुद्री विमान और प्लेन गायब होते रहे हैं।