वियतनाम में एक परिवार के पास पालतू अजगर है, जिस पर बैठकर तीन साल बच्चा सवारी करता है।
वियतनाम. वियतनाम में इन दिनों एक वीडियो खूब शेयर हो रहा है। इसमें एक तीन साल का छोटा सा बच्चा 20 फीट की सवारी करते हुए नजर आ रहा है। बिलकुल वैसे ही जैसे एनिमेशन फिल्मों में कोई बच्चा अजगर की सवारी करता है। वियतनाम के कुछ हिस्से इन दिनों बाढ़ की चपेट में है। वीडियो में नजर आ रहा है कि टखने तक डूबे पानी में भयंकर अजगर सांप की ऊपर बच्चा बैठा है। वीडियो और तस्वीरें बताती है कि बच्चा सांप से जरा भी नहीं डर रहा है। मामला वियतनाम थान्ह होआ प्रांत का है जहां इन दिनों वियतनामी इतिहास की सबसे भयंकर बाढ़ आई है।
पालतू हैं अजगर, वजन 80 किलो
कई लोग कह रहे हंै कि यह वीडियो फेक है, क्योंकि ऐसा हो ही नहीं सकता। वहीं बच्चे के रिश्तेदारों का दावा है कि यह शतप्रतिशत सच्चा वीडियो है। बच्चे की आंटी नजियन ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा बच्चा उनका भतीजा है वह तीन साल का है। जो पाइथन (अजगर) है उसका वजन 80 किलो है। यह अजगर उनक परिवार का पालतू सांप है। उनका परिवार इसे चार साल से पाल रहा है। यह अजगर अन्य सांपों की तरह हिंसक नहीं बल्कि बेहद शांत है।
बरामदे में आराम कर रहा था अजगर
बच्चे की आंटी ने बताया कि जब यह वीडियो बनाया गया उस दिन जबरदस्त बारिश हो रही थी घर मेें पानी आंगन में पानी भर गया था। अजगर बरामदे में आराम कर रहा था तभी मेरा भतीजा आराम कर रहे अजगर पर जाकर बैठ गया। थान्ह होआ इन दिनों जबरदस्त बाढ़ का सामना करना पड़ा है। अब तक 54 से ज्यादा लोग इस बाढ़ की भेंट चढ़ चुके हैं। वहीं हजारों लोग बेघर हो चुके है। बाढ़ से बचाव के लिए सरकार काम कर रही हैं। कई लोग शेल्टर में जीवन बिताने को मजबूर हैं। बारिश के चलते सरकारी दफ्तर और शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। इस बाढ़ के चलते वियतनाम को खासा आर्थिक नुकसान हुआ है। वहां के कई व्यापार धंधे चौपट हो चुके हैं।