विश्‍व की अन्‍य खबरें

पाकिस्तान को अमरीका की चेतावनी, कहा तालिबान पर सख़्त होने की जरूरत

अमरीका ने पाकिस्तान को सख़्त लहज़े में कहा है कि उसे तालिबान को पूरी तरह कुचलने के लिए और कड़े कदम उठाने होंगे

2 min read

अमरीका ने पकिस्तान को सख्त लहज़े में कहा है की उसे तालिबान को पूरी तरह कुचलने के लिए और भी सख्त कदम उठाने होंगे। व्हाइट हाउस ने एक विग्यप्ति जारी कर यह जानकारी दी है।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी से मुलाक़ात के दौरान अमरीकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने यह बात बहुत सख़्त लहजे में कही। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्बासी अपनी बीमार बहन को देखने के लिए आज कल निजी दौरे पर अमरीका आए हुए हैं। इसी दौरान अब्बासी ने शुक्रवार को पेंस से उनके आवास पर उनसे मुलाकात की। प्रवक्ता ने साफ किया कि यह मुलाक़ात अब्बासी के अनुरोध पर हुई थी। यह मुलाकात 30 मिनट तक चली।
व्हाइट हाउस की ओर से बैठक के संबंध में जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि ‘‘उप राष्ट्रपति पेंस ने राष्ट्रपति ट्रंप के अनुरोध को दोहराया कि पाकिस्तान सरकार को अपने देश में सक्रिय तालिबान, हक्कानी नेटवर्क और अन्य आतंकी समूहों की समस्या से निपटने के लिए और काम करना होगा।’’ बयान के अनुसार- ‘‘उप राष्ट्रपति ने कहा है कि अमरीका की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालने वाले आतंकी समूहों को खत्म करने के उनके प्रयास जारी रहेंगे। पाकिस्तान इसमें अमरीका के साथ मिलकर काम कर सकता है और उसे ऐसा करना चाहिए।’’

ये भी पढ़ें

…जब PoK में पाकिस्तान पुलिस ने निहत्थे लोगों पर बरसा दी गोलियां, देखें ये वीडियो

पाकिस्तानी समाचार पत्र डॉन ने इस विज्ञप्ति के बारे में विस्तार से लिखा है। डॉन के मुताबिक उपराष्ट्रपति पेंस ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से कहा है कि पाकिस्तान की ओर से संतोषजनक आतंक निरोधी कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में ट्रंप प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर सकता है।डॉन के मुताबिक पेंस ने सीमा पार हमलों को रोकने के लिए पाकिस्तान से तुरंत कार्रवाई करने की जरूरत पर बल दिया। दोनों देशों के नेताओं ने इस संक्षित मुलाक़ात में आंतकवाद के साथ- दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने पर बल दिया।

गौरतलब है कि अमरीका और पाकिस्तान के रिश्ते तालिबान के फिर से सर उठाने और हाफ़िज़ सईद की पार्टी की ओर से खुलेआम राजनैतिक गतिविधियों के चलते आजकल काफी कड़वाहट भरे हैं।

ये भी पढ़ें

#KhulkeKheloHoli उड़ी श्रद्धा की गुलाल, बिखरे मस्ती के रंग, चौराहों पर गेर नृत्य, मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान
Published on:
18 Mar 2018 04:31 pm
Also Read
View All