ऐप वर्ल्ड

Jio Phone के लिए लॉन्च किया जाएगा Aarogya Setu App, KaiOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर करेगा काम

Jio Phone के लिए लॉन्च होगा Aarogya Setu App KaiOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा Aarogya Setu MyGov India के सीईओ अभिषेक सिंह ने दी जानकारी

2 min read
Aarogya Setu App Soon Launch for Jio Phone KaiOS OS

नई दिल्ली। भारत की मात्र रिलायंस जियो ऐसी कंपनी है जिसके यूजर्स की संख्या में लगातार इजाफा होता रहता है और यही वजह है कि अब सरकारआरोग्य सेतु ऐप ( Aarogya Setu App) को जल्द ही जियो फोन यूजर्स के लिए लॉन्च करने वाली है। इसकी जानकारी MyGov India के सीईओ अभिषेक सिंह ने देते हुए कहा कि भारत में बड़ी सख्यां में लोग फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें से अकेले 11 करोड़ जियो फोन यूजर्स है। इन तक Aarogya Setu ऐप को पहुंचाने के लिए सरकार जियो फोन यूजर्स के लिए एक अलग वर्जन पर काम रह रही है जो KaiOS ऑपरेटिंग सिस्टम ( Aarogya Setu App KaiOS ) पर काम कर सकें।

बुधवार को सरकार ने Aarogya Setu App IVRS सर्विस शुरू किया है जो खास करके फीचर फोन और लैंडलाइन यूजर्स के लिए है। इस सर्विस के जरिए यूजर्स टॉल-फ्री नंबर ( 1921) पर मिस्ड कॉल करके कोरोनावायरस से जुड़ी कोई भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। गौरतलब है कि सरकार द्वारा इस ऐप को अप्रैल में लॉन्च किया गया था, ताकि यूजर्स ऐप की मदद से कोरोनावायरस संक्रमित व्यक्ति के करीब जाने से बच सकें। अभी तक इस ऐप को 50 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यूजर्स की तरफ से ऐप को 4.5 स्टार भी दिए गए हैं। इस ऐप का इस्तेमाल आप 11 अलग-अलग भाषाओं में कर सकते हैं।

Aarogya Setu एक ट्रैकिंग App है, जो स्मार्टफोन के लोकेशन डेटा और ब्लूटूथ के जरिए यूजर्स को अलर्ट देता है। इस ऐप की खासियत है कि ये संक्रमित व्यक्ति के 6 फीट के दायरे में आने पर नोटिफाइ करता है और आपको सावधान करता है। सरकार का दावा है कि ये ऐप में यूजर्स की प्रिवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है।

Published on:
07 May 2020 05:52 pm
Also Read
View All