ऐप वर्ल्ड

Coronavirus से बचना है तो फोन में डाउनलोड करें ये App, 100 मीटर की दूरी से भेजेगा अलर्ट

Coronavirus से बचाएगा ये App ये ऐप 100 मीटर की दूरी से पहचान लेता है कोरोना वायरस हर घंटे 20,000 लोग कर रहे हैं App को डाउनलोड
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2020, 3:10 PM IST
Coronavirus App
Coronavirus App

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। भारत, चीन, अमेरिका समेत कई देश कोरोना वायरस से निपटने के अलग-अलग पैतरे अपना रहे हैं ताकि इस भयानक बीमारी से बचा जा सके। इस बीच दक्षिण कोरिया ने एक ऐसा ऐप लॉन्च तैयार किया है जो लोगों को कोरोना वायरस के करीब जाने से पहले ही रोकता है। इस ऐप का नाम Corona 100m (Co100) है ,जिसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि ये ऐप प्ले स्टोर पर दक्षिण कोरिया भाषा में ही सर्च करना पड़ेगा।

Corona 100m (Co100) App की खासियत

दक्षिण कोरिया की सरकार ने Corona 100m (Co100) App को फरवरी में लॉन्च किया था। इस ऐप की खासियत है कि ये 100 मीटर की दूरी से ही लोकेशन के हिसाब से कोरोना वायरस के बारे में आपको अलर्ट देने लगेगा। यानी जिस जगह आप जा रहे हैं और वहां कोई कोरोना वायरस के प्रभावित होगा, तो ये ऐप आपको पहले ही अलर्ट भेजना शुरू कर देगा। Corona 100m (Co100) App अलर्ट भेजने के लिए coronavirus .app जैसी ग्लोबल वेबसाइट के आंकड़ों का इस्तेमाल करता है। बता दें कि इस ऐप को गूगल प्ले-स्टोर से हर घंटे 20,000 लोग डाउनलोड कर रहे है और अभी तक इसके यूजर्स की संख्या 15 लाख से ज्यादा हो गयी है।

COVID-19 App से सावधान

इससे पहले हमने आपको जानकारी दी थी कोरोना वायरस से जुड़े कई फेक ऐप बनाएं जा रहे है और उसके जरिए यूजर्स के डेटा को हैक किया जा रहा है। इसमें COVID-19 एंड्रॉयड ऐप भी शामिल है जो कोरोना वायरस संक्रमण के ट्रैकर के रुप में काम करने का दावा करता है, लेकिन इसमें CovidLock नाम का एक रैंसमवेयर मौजूद है जो फोन को एनक्रिप्ट कर देता। जैसे ही आप ये ऐप अपने फोन में डाउनलोड करेंगे तो देखने में बिल्कुल असली नजर आएगा, लेकिन ऐप में एंटर करते ही आपसे जुड़ी जानकारी मांगता है और फोन को लॉक कर देता है। इसके बाद आपके मोबाइल में मौजूद डेटा का आसानी से चुरा लेता है। गौरतलब है कि हाल ही में गूगल की ओर से कोरोना वायरस से जुड़े कई गलत ऐप्स को ब्लॉक कर दिया गया है।

Published on: