अमेजन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी पर इसका प्रभाव देखा जा रहा है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से Mobile World Congress 2020, Google I/O 2020 कॉन्फ्रेंस, Facebook F8, गेम डेवलपर्स कांफ्रेंस यानि GDC 2020 और Microsoft MVP Summit जैसे कई बड़े इवेंट को रद्द कर दिया गया है जिसका सीधा असर कंपनी के स्टॉक मर्केट पर देखने को मिल है। इतना ही नहीं शोआमी, रियलमी, ओप्पो जैसी बड़ी मोबाइल कंपनियां ऑनलाइन अपने प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर रही है। इसके अवाला ट्विटर, गूगल, फेसबुक जैसे बड़ी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है, ताकि वो वायरस की चपेट में न आ सकें।