नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने पूरे बाजार को प्रभावित कर रखा है। इसका असर देश की राजधानी दिल्ली के उन मार्केट में देखे को मिल रहा है, जहां सस्ती कीमत में मोबाइल और कंप्यूटर एक्सेसरीज बेचे जाते हैं। नेहरू प्लेस, करोल बाग, पालिका बाजार और गफ्फार मार्केट की बात करें तो यहां कंप्यूटर डिस्प्ले, माउस, की-बोर्ड, बैट्री, मोबाइल कवर्स, स्क्रीन गार्ड, पावर बैंक, डेटा केबल, ईयर फोन और मेमरी कार्ड जैसे प्रोडक्ट सस्ती कीमत में बेचे जाते हैं, लेकिन आज इन मार्केट में आपको ये प्रोडक्ट्स 50 से 100 फीसदी महंगा बेचा जा रहा है।