ऐप वर्ल्ड

Budget 2022: इस मोबाइल ऐप पर मिलेगी बजट की सारी जानकारी, जानें कहां से डाउनलोड

केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman आज बजट (Budget 2022) करने वाली है। इससे पहले ही मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है, जिसका नाम Union Budget है। इस ऐप में आपको बजट से संबंधित जानकारी मिलेगी। इसके अलावा आप बजट के दस्तावेजों को भी डाउनलोड कर पाएंगे।

less than 1 minute read
Feb 01, 2022
budget app

भारत सरकार (Indian Government) आज यानी 1 फरवरी को अपना 10वां बजट (Budget 2022) पेश करने वाली है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण इस बार का बजट पेपरलेस होगा। बजट के लिए कंद्रीय बजट ऐप (Union Budget) भी लॉन्च किया गया है, जिसके जरिए लोग अपने फोन पर बजट से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आज इस खबर में हम आपको बजट मोबाइल ऐप के बारे में विस्तार से बताएंगे।


कंद्रीय बजट ऐप :

सरकार ने केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप पेश किया है। इस ऐप पर आपको बजट से जुड़ी तमाम जानकारी मिलेगी। आप इस ऐप पर आसानी से बजट के डॉक्यूमेंट्स को देख सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ऐप को पिछले साल पेश किया गया था।

यहां से डाउनलोड करें बजट मोबाइल ऐप:

आप सरकार के बजट मोबाइल ऐप को केंद्रीय वेब पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल ऐप को गूगल प्ले-स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है। सरकार का कहना है कि ऐप पर बजट के दस्तावेज उपलब्ध होंगे और इन्हें डाउनलोड किया जा सकेगा।

मोबाइल ऐप से संबंधित अन्य जानकारी :

बजट मोबाइल ऐप अंग्रेजी और हिंदी भाषा को सपोर्ट करता है। इसका इंटरफेस काफी सरल है। इसे गूगल प्ले स्टोर पर 3.8 अंक की रेटिंग मिली है। इस ऐप का साइज 26 एमबी है और इसे अब तक 10 हजार से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।

Updated on:
01 Feb 2022 10:38 am
Published on:
01 Feb 2022 10:17 am
Also Read
View All