ऐप वर्ल्ड

इन Money Making Apps से घर बैठे कमाएं हजारों रुपये, यहां देखें लिस्ट

बहुत से लोग अपने खाली समय में Internet पर पैसा कमाने का जरिया खोजते हैं। ऐसे में हम उन लोगों के लिए कुछ Money Making Apps लेकर आए हैं, जिनके जरिए वह पैसा कमा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2022, 1:36 PM IST
money_making.jpg
Money Making Apps

क्या आपके पास Smartphone है और आप खाली समय में पैसा कमाना चाहते हैं ? अगर इस सवाल का जवाब हां है तो आप कुछ चुनिंदा मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके पैसा कमा सकते हैं। इन ऐप्स में आपको कुछ टास्क मिलेंगे, जिन्हें पूरा करने पर आपको रिवार्ड के रूप में कैश मिलेगा, जो आपके वॉलेट में जाकर जमा हो जाएगा। चलिए जानते हैं इन मनी मेकिंग मोबाइल ऐप्स के बारे में...


Roz Dhan :

रोज धन भारत के सबसे अच्छे पैसे कमाने वाले ऐप्स में से एक है। आपको लॉग-इन करने पर 50 रुपये मुफ्त में मिलेंगे। आप इस ऐप के जरिए खरीदारी करके 200 रुपये तक कमा सकते हैं। इसके अलावा दूसरे यूजर्स को आमंत्रित करने पर आपको 12 रुपये मिलेंगे। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 3.9 अंक की रेटिंग मिली है। इसे अभी तक 10 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।

DooCash :

आप इस मोबाइल ऐप में वीडियो देखने से लेकर पेड सर्वे तक में हिस्सा लेकर पैसा कमा सकते हैं। पैसों के अलावा आपको टास्क पूरा करने पर आकर्षक रिवार्ड्स भी मिलेंगे। इस ऐप का साइज 31 एमबी है और इसे 3.3 अंक की रेटिंग मिली है।

Google Opinion Rewards :

Google Opinion Rewards गूगल द्वारा विकसित एक पुरस्कार बेस्ड प्रोग्राम है। यह ऐप वास्तव में भारत में सबसे अच्छा पैसा कमाने वाले ऐप में से एक है। ऐप आपको उन सर्वेक्षणों के साथ प्रस्तुत करता है जिन्हें आपको पूरा करने की आवश्यकता है। आप सर्वे से जो पैसा कमाते हैं वह आपके वॉलेट में चला जाता है। खाली समय में पैसे कमाने का यह एक अच्छा तरीका है।

Sikka:

सिक्का एक पैसा कमाने वाला ऐप है। यहां आप कॉइन कमा सकते हैं और उन्हें असली पैसे में बदल सकते हैं। इस ऐप में कमाई करना बहुत आसान है। इसमें आपको आकर्षक ऑफर्स और रिवार्ड्स मिलेंगे।

Mobile Premier League:

मोबाइल प्रीमियर लीग एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां यूजर्स अपने पसंदीदा मोबाइल गेम खेलकर पैसा कमा सकते हैं। इसमें आपको हर प्रकार के मोबाइल गेम मिल जाएंगे।

Published on: