ऐप वर्ल्ड

Tinder को टक्कर देगा Facebook का डेटिंग फीचर, जल्द होगा लॉन्च

फेसबुक जल्द ही डेटिंग फीचर पेश करने वाला है, क्योंकि इन दिनों फेसबुक डेटिंग फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।
2 min read
fb
Tinder को टक्कर देगा Facebook का डेटिंग फीचर, जल्द होगा लॉन्च

नई दिल्ली: फेसबुक जल्द ही डेटिंग फीचर पेश करने वाला है, क्योंकि इन दिनों फेसबुक डेटिंग फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। हालांकि यह टेस्ट सिर्फ यूएस कर्मचारियों के ऊपर किया जा रहा है। इसकी जानकारी एक ट्वीट के जरिए मिली, जिसे ऐप रिसर्चर जेन मानचुंन वॉन्ग ने दिया है।

जेम मागचुंन बॉन्ग ने लिखा कि इस फीचर को लाने से पहले इसकी जांच करने के लिए ये टेस्टिंग की जा रही है ताकी आगे चलकर इसमें कोई बग्स ना आ सकें। साथ ही उन्होंने बताया कि इस फीचर की टेस्टिंग में जिन डेटा का यूज किया जा रहा है वो नकली डेटा हैं। उन्होंने कहा कि इस टेस्ट से कर्मचारियों के काम पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि ये टेस्टिंग काम का ही हिस्सा है और वो इसमें कंपनी की मदद कर रहे हैं।

वही इस ऐप को लेकर मार्क जुकरबर्ग का कहना है कि ये ऐप फलर्ट करने के लिए नहीं बनाया जा रहा, बल्कि एक अच्छे रिलेशनशिप को बनाने के मकसद से बनाया जा रहा है। बता दें कि इस फीचर के आने के बाद आप उन्हीं लोगों को डेट के लिए सजेस्ट कर पाएंगे, जो आपके फ्रेंड लिस्ट में नहीं है।

गौरतलब है कि लंबे समय से यूजर्स इस नए फीचर का इंतजार कर रहे हैं ऐसे में यह खबर यूजर्स को खुशी दे सकती है।बता दें कि इन दिनो टिंडर और हैपेन समेत कई ऐसे ऐप है जो डेटिंग के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। ऐसे में फेसबुक का ये फीचर टिंडर और हैपेन जैसे ऐप को टक्कर दे सकता है।

Published on:
04 Aug 2018 02:56 pm