नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए फैल रही फेक ख़बरों और आपत्तिजनल पोस्ट को देखते हुए फेसबुक ने अपनी कमर कस ली है। अब कंपनी ने एक फैसला लिया है जिसके जरिए वह 7,500 से अधिक कंटेंट समीक्षक तैयार कर रही है। इससेे नफरत फैलानेवाले विचारों, आतंकवाद और बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्रियों की उसके प्लेटफार्म पर समीक्षा करेंगे। आपको बता दें, इस काम में पूर्णकालिक और ठेके के कर्मचारी शामिल हैं। इसमें फेसबुक के भागीदार कंपनियों के कर्मचारी भी होंगे, जो दुनिया के सभी टाइम जोन में 50 भाषाओं में काम करेंगे। साथ ही फेसबुक ने इस साल अपनी सुरक्षा और सुरक्षा टीमों पर काम करने वाले लोगों की संख्या को दोगुना करने का भी वादा किया है।