1. किसी भी बड़ी कंपनी की पहचान उसका लोगो होता है। ऐसे में अगर आप कोई कंपनी का प्रोडक्ट खरीद रहे हैं तो उस कंपनी के लोगो को ध्यान से देखें। क्योंकि, कोई भी कंपनी अपने लोगो को इस तरह बनाती है जिसे कॉपी करना आसान नहीं होता है। अगर आप कंपनी के लोगो के हर बारीकियों पर ध्यान से देखेंगे तो आपको उस प्रोडक्ट के असलियत के बारे में पता चल जाएगा।