नई दिल्ली: अभी तक आपने अपना मोबाइल फोन या कोई डिवाइस चार्जर से ही चार्ज किया होगा। अगर हम आपसे कहें कि आप अपना कोई भी डिवाइस हवा और पानी से चार्ज कर सकते हैं तो आपको एक बार में यकीन नहीं होगा। लेकिन, यह बिलकुल सही है। वॉटरलिली टरबाइन नामक इस डिवाइस को ऐसे लोगों के लिए बनाया गया है जो अक्सर एडवेंचर ट्रिप पर जाते रहते हैं। आपको बता दें, ऐसे ट्रिप पर कई बार जंगलों या पहाड़ों में रहना पड़ता है, जहां मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए बिजली का कोई साधन नहीं रहता। इसी को देखते हुए इस डिवाइस को विकसित किया गया है।