ऐप वर्ल्ड

Whatsapp पर आने वाले Coronavirus Fake News की ऐसे करें पहचान

Coronavirus से जुड़ी गलत जानकारी से बचने के लिए व्हाट्सऐप की पहल Fake News की पहचान करेगा Whatsapp का ये नया फीचर

2 min read
Whatsapp on Coronavirus

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना वायरस का डर लोगों में बना हुआ है। इस बीच कुछ ऐसे लोग भी है जो COVID-19 से जुड़ी फेक खबरें सोशल मीडिया प्लेटफॉम तेजी से फैला रहे हैंं, जैसें- व्हाट्सऐप और फेसबुक के जरिए। यही वजह है कि इससे निपटने के लिए अब Whatsapp ने कड़ा कदम उठाया है, जिससे की फेक खबर फैलाने वालों पर लगाम लगाया जा सके।

दरअसल, व्हाट्सऐप फेक न्यूज से यूजर्स को बचाने के लिए एक ऐसे फीचर्स को लेकर आ रहा है जिसकी मदद से यूजर्स आसानी से ये जान सकते हैं कि उनको भेजा गया मैसेज सही या गलत। Whatsapp के इस नए फीचर का नाम Search Message On The Web है। हालांकि ये फीचर अभी यूजर्स के लिए नहीं उतारा गया है, लेकिन आने वाले समय में ये फीचर्स सभी के लिए पेश कर दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फीचर को सबसे पहले WhatsApp beta Android 2.20.94 यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा, जिससे की यूजर्स फेक मैसेज, वीडियो और फोटो की पहचान कर सके। गौरतलब है कि इन दिनों व्हाट्सऐप पर कोरोना वायरस से जुड़े कई वीडियो, फोटो और मैसेज शेयर किए जा रहे हैं और कोरोना वायसर से जुड़े गलत आंकड़े भी दिए जा रहे है। ऐसे में इस फीचर की मदद से गलत मैसेज की पहचान कर सकेंगे।

बता दें कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए व्हाट्सऐप ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक डेडिकेटेड वेबपेज लाइव किया है, जो WhatsApp Coronavirus Information Hub है। इसे वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन , यूनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रन्स फंड और यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम के साथ मिलकर बनाया है। whatsapp.com/coronavirus को खास करके स्वास्थ्य कर्मियों, शिक्षकों, सामुदायिक नेताओं, गैर-लाभकारी संस्थाओं, स्थानीय सरकारों और स्थानीय कारोबारों के लिए तैयार किया गया है ताकि उन्हें कोरोना वायरस से जुड़ी साधारण जानकारी और अच्छे आइडिया मिल सके।

Published on:
21 Mar 2020 11:10 am
Also Read
View All