बता दें कि इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने भी एक वेबसाइट जारी किया है, जिसे माइक्रोसॉफ्ट की बिंग (Bige) टीम ने तैयार किया है। इस वेबसाइट का नाम bing.com/covid है। इस वेबसाइट पर जाकर आप दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण का अपडेट ले सकते हैं। बता दें कि अमेरिकी सरकार के साथ मिलकर गूगल भी कोरोना वायरस ट्रैकिंग वेबसाइट तैयार कर रहा है। माइक्रोसॉफ्ट के कोरोन वायरस वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं कि दुनियाभर में इस वायरस से कितने लोग पीड़ित है और कितने लोगों को इस बीमारी से अभी तक बयाचा जा चुका है।