ऐप वर्ल्ड

Wifi Tricks: बिना Password बताए दूसरों को शेयर करें WiFi, फॉलो करें ये स्टेप्स

Wifi Tricks: बिना password बताए WiFi करें शेयर Phone में करनी होगी बस ये Settings

2 min read
How to Share WiFi Without Sharing Password, Easy Way

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस के चलते लोगों को घरों से काम करना पड़ रहा हैं। ऐसे में वो मोबाइल डेटा या फिर WiFi का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे की काम में किसी तरह की रुकावट न आए। कई बार ऐसा होता है कि पहले से आपके WiFi का password लोगों में शेयर होता है, जिससे इंटरनेट में दिक्कत आने लगती है। ऐसे में आज आपको एक ऐसी ट्रिक बताएंगे जिसकी मदद से आप बिना पासवर्ड बताए अपना WiFi शेयर कर ( Share Wifi Without Password ) सकते हैं। इससे आपके WiFi का कोई फालतू इस्तेमाल भी नहीं कर पाएगा।

सेटिंग में करें ये बदलवा

अगर आप अपने WiFi passwords को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं तो QR codes के जरिए WiFi को एक-दूसरे के साथ शेयर करें। दरअसल, कई स्मार्टफोन कंपनी अपने फोन के वाईफाई फीचर में QR codes का भी ऑप्शन दे रही हैं। आपके फोन में ये फीचर मौजूद है या नहीं। इसे चेक करने के लिए WiFi settings में जाकर पता लगा सकते हैं। अगर ये ऑप्शन नहीं है तो आपके फोन में third party apps का सहारा ले सकते हैं और इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन ऐप्स का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

फोन के WiFi फीचर में अगर QR Code का ऑप्शन नहीं है तो अपने स्मार्टफोन में WiFi QR Code Generator, WiFiKeyShare और WiFi Easy Apps को Google Play Store से डाउनलोड करके WiFi को QR code के जरिए शेयर कर सकते हैं। ऐप के के अलावा Qifi (https://qifi.org) और XZing QR Generator (http://zxing.appspot.com/generator) जैसे ऑनलाइन साइट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो किसी भी डिवाइस के लिए QR codes तैयार करती हैं। इसके बाद QR code का प्रिंट निकाल लें और फिर जिसे भी कनेक्ट करना होगा वो
स्कैन करके कनेक्ट कर सकता है।

Published on:
06 May 2020 07:11 pm
Also Read
View All