
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (JEE Main) परीक्षा के 1 पेपर के नतीजे जारी कर दिए हैं। अगर आपने भी इस परीक्षा में हिस्सा लिया है तो अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in या nta.ac.in पर जाकर अपने रिजल्ट को देख सकते हैं। वहीं, परीक्षा के 2 पेपर को बहुत की जल्द जारी किया जाएगा। आइए जानते हैं कैसे आप अपने रिजल्ट चेक सर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
1. सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
2. इसके बाद आप होमपेज पर मौजूद डाउनलोड रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
3. एक बार लिंक खुलने के बाद आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, डेथ ऑफ बर्थ और पासवर्ड डालकर सब्मिट करें।
4. बस ऐसा करने के बाद आप स्क्रीन पर अपने रिजल्ट को देख सकते हैं।
आपको बता दें केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जेईई मेन परीक्षा के नतीजे जारी होने की जानकारी दी है। इससे पहले परीक्षा के रिजल्ट 30 जनवरी को जारी किए जाने थे, लेकिन एजेंसी ने पहले ही परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने चार स्कोर जारी किए हैं। इसमें पहला सेक्शन स्कोर, दूसरा ओवरऑल जेईई मेन्स एनटीए स्कोर है। बता दें जेईई मेन की परीक्षा लगभग 8.75 लाख छात्रों ने दी है जिसमें से 15 उम्मीदावारों ने 100 पर्सेटाइल हासिल किया है।