ऐप वर्ल्ड

अक्षय तृतीया पर Paytm का ऑफर, ऐसे मिलेगा मुफ्त में 1% अतिरिक्त सोना

अक्षय तृतीया पर Paytm दे रहा शानदार ऑफर घर बैठे ऐसे करें शुद्ध 24 कैरेट गोल्ड की खरीदारी यहां जाने कैसे मिलेगा अतिरिक्त गोल्ड का फायदा

2 min read
अक्षय तृतीया पर Paytm का ऑफर, ऐसे मिलेगा मुफ्त में 1% अतिरिक्त सोना

नई दिल्ली: कुछ ही दिनों में अक्षय तृतीया का त्योहार आने वाला ( akshaya tritiya ) है। दिवाली की तरह ही अक्षय तृतीया वाले दिन भी मां लक्ष्मी की पुजा की जाती है। हमारे देश में इस दिन शॉपिंग करना शुभ माना जाता है। इन दिन लोग ख़ास कर के सोना खरीदना पसंद करते हैं। यही वजह है कि इस मौके पर कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर्स लेकर आती है। इस बार भी 7 तारीख को अक्षय तृतीया के मौके पर ई-कॉमर्स साइट पेटीएम ( Paytm ) अपने ग्राहकों के लिए एक ख़ास ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है।

पेटीएम अपने ग्राहकों को घर बैठे 24 कैरेट गोल्ड खरीदने का मौका दे रहा है। इसके ऑफर की बात करें तो पेटीएम ऐप से 24 कैरेट गोल्ड खरीदने पर 1,500 रुपये का अतिरिक्त गोल्ड मुफ्त में मिलेगा। कंपनी का यह ऑफर शुरु कर दिया गया है, जो 10 मई 2019 तक चलेगा। यहां आप 100 रुपये या इससे ज्यादा के रकम का गोल्ड खरीद सकते हैं। आपके द्वारा खरीदे गए गोल्ड का 1% एक्सट्रा गोल्ड ऑफर के तहत आपको मुफ्त में मिलेगा। कंपनी की माने तो यह से खरीदा गया 24 कैरेट गोल्ड पूरी तरह से शुद्ध होता है। तो इस ख़ास मौके पर आप घर बैठे गोल्ड की खरीदारी कर सकते हैं और इस ख़ास ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको सबसे पहले अपने ऐटीएम ऐप पर लॉगइन करना होगा। अब आप अपनी सुविधा के अनुसार यहां से गोल्ड खरीद सकते हैं। आपके द्वारा एक बार गोल्ड खरीदने पर पेमेंट से पहले एक प्रोमो कोड लगाना होगा। यहां आप ( AKSTRI1500 ) प्रोमो कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कोड को इस्तेमाल करने पर आपको ऑफर का पूरा फायदा मिलेगा। ख़ास बात यह है कि यहां से खरीदे गए गोल्ड को आप इसी प्लेटफॉर्म पर बेच सकते हैं।

Published on:
03 May 2019 05:25 pm
Also Read
View All