
BSNL ने अपने 25% कैशबैक ऑफर की समय सीमा बढ़ाई, अब यूजर्स 31 मई तक उठा सकेंगे इसका लाभ
नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ( bsnl ) ने अपने एनुअल प्लान पर मिल रहे 25% कैशबैक ऑफर की डेडलाइन को अब तीसरी बार भी बढ़ा दिया है। इससे पहले इस ऑफर का फायदा 31 अप्रैल तक ही उठाया जा सकता था, जिसे अब बढ़ा कर 31 मई 2019 तक कर दिया गया है। मतलब की यूजर्स अब इस महीने भी कंपनी के इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर के दी है।
कंपनी का यह ऑफर इस ऑफर एनुअल ब्रॉडबैंड प्लान के अंदर आता है जिसकी डेडलाइन को अब बढ़ दिया गया है। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको BSNL ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर लॉगिंग करना होगा और इस स्कीम को सब्सक्राइब करने के लिए एग्री पर क्लिक करना होगा। इस दौरान एक नया विंडो ओपन होगा जहां आपको कैप्चा के साथ अपनी सर्विस आईडी नंबर डालना होगा। इसके दौरान मोबाइल पर आए ओटीपी को एंटर करना होगा और फिर वैलिडिट पर टैप करें। फिर यहां दिए गए ऐनुअल और अपने मौजूदा प्लान को वेरिफाइ करें।
इसके बाद अगर 25 प्रतिशत के कैशबैक के लिए प्लान को चेंज करना चाहते हैं तो सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद ऑर्डर क्रिएट होते ही आपकी स्क्रीन पर एक रिक्वेस्ट नंबर आएगा। बता दें कि रिक्वेस्ट महीने में केवल एक बार ही कर सकते हैं। अगर अपने प्लान के लिए पहले ही रिक्वेस्ट डाल चुके हैं तो दोबारा नई रिक्वेस्ट नहीं आएगा। इस पूरी प्रक्रिया के बाद कैशबैक यूजर्स के अकाउंट में आ जाएगा। यूजर्स इस कैशबैक का यूज अन्य सर्विस के भुगतान के लिए कर सकते है। ध्यान रहे कि अगर किसी कारण यूजर्स अपने प्लान को कम रेंटल वाले प्लान में बदलते हैं या फिर प्लान खत्म होने से पहले इसे डिसकनेक्ट करते हैं तो उनसे कैशबैक को वापस ले लिया जाएगा।
Published on:
03 May 2019 03:57 pm
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
