Telegram पर जुड़े दो नए फीचर्स बिना किसी को परेशान किए भेज सकेंगे साइलेंट मैसेज
नई दिल्ली: इंस्टेंट मैसेजिंग और वॉयस ओवर आईपी सर्विस टेलीग्राम ( Telegram ) ने अपने प्लेटफॉर्म पर नए फीचर्स को एड किया है। नए फीचर के जरिए यूजर अब किसी को भी सायलेंट मैसेज भेज सकते हैं। इसके अलावा एनिमेटेड इमोजी को भी प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है जिसकी मदद से यूजर्स बिना किसी वर्ड टाइप के ही अपने भाव को प्रकट कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं साइलेंट मैसेज भेजने के तरीके और इससे से मिलने वाले फायदे के बारे में...
ऐसे भेजे साइलेंट मैसेज
अगर आप किसी को साइलेंट मैसेज भेजना चाहते हैं तो आपको पहले मैसेज टाइप करना होगा। इसके बाद सेंड बटम को कुछ समय तक होल्ड करके रखना होगा जिसके बाद वहां आपको ( send without sound ) का ऑप्शन मिलेगा। इसके बाद आप बिना किसी साउंड के मैसेज भेज सकते हैं। साइलेंट मैसेज भेजने की क्षमता का मतलब है, अगर यूजर किसी को संदेश देना चाहता है, लेकिन चाहता है कि उनका डिवाइस आवाज न करे, तो वे अब साउंड के बिना मैसेज भेजने का विकल्प चुन सकता है। इसका मतलब यह है कि जिस व्यक्ति को यह संदेश गया है, यदि वह मीटिंग में हो या सो रहा हो तो उसे यह संदेश केवल डिस्प्ले में दिखेगा, लेकिन इसके आने का पता उसे आवाज के माध्यम से नहीं चलेगा।
वीडियो थम्बनेल्स और टाइमस्टेंप्स फीचर्स
दूसरा नया फीचर है, वीडियो थम्बनेल्स और टाइमस्टेंप्स। जब आप वीडियो के माध्यम से स्क्रब करेंगे, यह आप को थम्बनेल दिखाएगा, जिससे आप को पता चलेगा कि आप वीडियो पर कहा पर हैं। इसके अलावा, यदि आप टाइमस्टेंप एक मैसेज के साथ जोड़ते हैं, तो टाइमस्टेंप पर क्लिक करने के साथ ही आप जोड़े गए वीडियो के सटीक स्थान पर पहुंच जाएंगे।"