5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BSNL ने अपने 1,699 रुपये वाले प्लान में किया बदलाव, अब मिलेगी 455 दिनों की वैलिडिटी

इस रिवाइज के बाद यूजर्स को अतिरिक्त 90 दिनों की वैधता दी जा रही है। BSNL का 1,699 रुपये वाला प्रीपेड प्लान बंपर ऑफर के तहत भी आता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और SMS की सुविधा मिलती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishal Upadhayay

•

Updated: 10 Aug 2019, 12:22 PM IST

bsnl

नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ( bsnl ) पिछले कई दिनों से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए अपने प्लान्स में बदलाव कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपनी लंबी वैधता वाले प्लान को रिवाइज किया है। कंपनी के 1,699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया गया है। तो आइए जानते हैं इस बदलाव के बाद यूजर्स को क्या सुविधाएं दी जा रही हैं।

BSNL 1,699 रुपये प्लान

बीएसएनएल के 1,699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अब बदलाव के बाद यूजर्स को पहले के मुकाबले ज्यादा दिनों की वैधता मिलेगी। जहां पहले इस प्लान की वैधता 365 दिनों की थी जिसे बढ़ा कर अब 455 दिनों की वैधता कर दी गई है। मतलब की यूजर्स को अब 90 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स रोजाना 2 जीबी डाटा का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी का यह प्लान बंपर ऑफर के तहत भी आता है। ऐसे में यूजर्स को रोजाना 2.2 जीबी अतिरिक्त डाटा का फायदा मिलेगा।

BSNL अभिनंदन-151 रुपये प्लान

हाल ही में कंपनी ने अपने अभिनंदन-151 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। इस प्लान की वैधता 180 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। पहले जहां इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1 जीबी डाटा मिलता था उसे बढ़ा कर रोजाना 1.5 जीबी कर दिया गया है। इसके अलावा कॉलिंग और मिल रहे 100 एसएमएस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही इस प्लान की अहम बात यह है कि यूजर्स रोमिंग कॉलिंग का लाभ दिल्ली और मुंबई सर्कल में भी उठा सकते हैं। लेकिन यूजर्स को मिल रहा फ्री बेनिफिट 24 दिनों तक ही वैलिड रहेगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्लान अभी सिर्फ चेन्नई और तमिलनाडु सर्कल में ही उपलब्ध है।