ऐप वर्ल्ड

Twitter पर ब्लॉक हुए थर्ड पार्टी ऐप्स, यूज़र्स को हुई परेशानी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के लिए थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को हाल ही में कंपनी की तरफ से झटका दिया गया है। इस वजह से इन ऐप्स का इस्तेमाल करने वाले सभी यूज़र्स को काफी परेशानी हो रही है। क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।

2 min read
Twitter

ट्विटर (Twitter) दुनियाभर में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है। दुनियाभर में बड़ी तादाद में लोग ट्विटर यूज़र्स हैं। 27 अक्टूबर, 2022 को एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर का टेकओवर कर लिया था। एलन ने 44 बिलियन डॉलर्स में ट्विटर को खरीदा। इसके बाद से अब तक 3 महीने से भी कम समय में एलन ट्विटर प्लेटफॉर्म के साथ ही कंपनी में भी कई चेंज कर चुके हैं। इनमें से कुछ चेंज काफी विवादित रहे, तो कुछ चेंज काम के भी रहे। हाल ही में एलन ने ट्विटर में एक और चेंज किया है, जिसे कई यूज़र्स पसंद नहीं कर रहे हैं।

थर्ड पार्टी ऐप्स हुए ब्लॉक

हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार ट्विटर पर थर्ड पार्टी ऐप्स को ब्लॉक कर दिया गया है। हालांकि कंपनी या एलन की तरफ से इस बारे में ऑफिशियली कोई भी खुलासा नहीं किया गया है। पर एक इंटरनल मैसेज के ज़रिए यह बात सामने आ गई है। इन थर्ड पार्टी ऐप्स में ट्वीटबॉट, ट्विटरिफिक और इस तरह के दूसरे सभी ऐप्स शामिल हैं।


यह भी पढ़ें- Twitter पर जल्द लॉन्च होंगे नए फीचर्स, Elon Musk ने दी जानकारी

किस काम आते हैं थर्ड पार्टी ऐप्स?


ट्विटर पर थर्ड पार्टी ऐप्स सोशल मीडिया को एक्सेस करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। ये ऐप्स ऑफिशियल ऐप से अलग होते हैं। इनका यूज़र इंटरफेस और प्रोसेस सभी ट्विटर के ऑफिशियल ऐप से अलग होता है। थर्ड पार्टी ऐप्स में ज़्यादा थीम ऑप्शंस और होने के साथ ही बेसिक फंक्शन्स के लिए कुछ अलग फीचर्स भी होते हैं। ऐसे में कई लोग इन थर्ड पार्टी ऐप्स को पसंद करते हैं और ऑफिशियल ऐप की जगह इन्हें ही इस्तेमाल करते हैं।

यूज़र्स हुए परेशान

कुछ दिन पहले अचानक से ही ट्विटर के थर्ड पार्टी ऐप्स में ग्लिच आना शुरू हो गया था और ये चलना बंद हो गए थे। इससे इन्हें इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को परेशानी भी हुई थी। हालांकि वो उम्मीद कर रहे थे कि यह परेशानी जल्द ही दूर हो जाएगी। पर हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार ट्विटर पर थर्ड पार्टी ऐप्स के ब्लॉक होने से यूज़र्स और परेशान हो गए हैं और ट्विटर के इस फैसले से बिलकुल भी खुश नहीं हैं।

Published on:
16 Jan 2023 07:18 pm
Also Read
View All