ऐप वर्ल्ड

फिल्मों जैसी वीडियो क्वालिटी देता है ये गैजेट, बस फोन में अटैच करिए और शुरू हो जाइए

हम आपको ऐसे गैजेट के बारे में बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने नॉर्मल फोन से ही प्रोफेशनल क्वालिटी की वीडियो शूट कर सकते हैं।

2 min read
May 19, 2018
फिल्मों जैसी वीडियो क्वालिटी देता है ये गैजेट, बस फोन में अटैच करिए और शुरू हो जाइए

नई दिल्ली: जब आपके घर में शादी ब्याह या फिर कोई फंक्शन होता है तो आप किसी फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर को हायर करते हैं जो उस इवेंट को रिकॉर्ड करता है जिससे आप अपने खास पलों को बाद में भी देख सकें, इन प्रोफेशनल वीडियोग्राफर्स को हायर करने में काफी खर्च आ जाता है। लेकिन लोगों के पास इसके अलावा कोई ऑप्शन भी नहीं होता है क्योंकि खुद से बनाने में वीडियो शेक हो जाता है। लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि हम आपको ऐसे गैजेट के बारे में बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने नॉर्मल फोन से ही प्रोफेशनल क्वालिटी की वीडियो शूट कर सकते हैं।

गिंबल

ये भी पढ़ें

Smartphone में जरूर डाउनलोड करें ये 5 App, सेल्फी से Video तक सबकुछ होगा चकाचक

गिंबल किसी सेल्फी स्टिक जैसा ही गैजेट होता है जिसमें आप अपने फोन को अटैच कर सकते हैं। इस गैजेट में फोन अटैच करने के बाद आप इसमें सेटिंग करके वीडियो शूट कर सकते हैं। इसमें कई सारे मोड्स दिए जाते हैं जिन्हें आप अपनी सुविधानुसार चुन सकते हैं।

जानिए क्या हैं फीचर्स

दरअसल गिंबल में दो जगह पर मोटर्स लगी होती हैं जो आपके मूवमेंट के हिसाब से चलती हैं। इन मोटर्स की वजह से आप जब वीडियो शूट करते हैं तो शेक होने के बावजूद भी कैमरा बिलकुल स्टेबल रहता है। इसके लिए आपको बस गिंबल में हॉरिजॉन्टल या फिर वर्टिकल शूटिंग का ऑप्शन सेलेक्ट करना होता है। इसके बाद आप दौड़ते हुए भी वीडियो शूट करते हैं तब भी वीडियो बिलकुल भी शेक नहीं करता है। इस गैजेट में आपको टाच स्क्रीन भी मिल जाएगी साथ ही में इसमें बटन्स भी दिए होते हैं जिससे आप बड़ी आसानी से वीडियो के मोड को सेलेक्ट कर सकता हैं।

गिंबल के साइज की बात करें तो यह 30cm से लेकर 50cm तक लंबा होता है और इसका वजन लगभग आधा किलो या उससे कम का होता। बात करें इसके दाम की तो आप इसे 1000 से 5000 रुपये में खरीद सकते हैं और अपने नार्मल वीडियोज को प्रोफेशनल लेवल का बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें

2000 रुपए से भी कम बजट में दमदार फीचर के साथ मिल रहे ये Mobile
Published on:
19 May 2018 12:41 pm
Also Read
View All