
नई दिल्ली:मोबाइल खरीदते समय हर किसी का ध्यान कैमरे की तरफ रहता है ताकि फोन लेने के बाद अलग से कैमरा न लेना पड़े। यही वजह है कि इन दिनों स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां कम कीमत के साथ बेहतर कैमरा दे रही हैं ताकि ग्राहकों को अपनी तरफ खीचा जा सकें। हाल ही में शाओमी , वीवो और हुवाई जैसी बड़ी चीनी कंपनियों ने 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ अपने स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गयी है।
इस बीच खबर मिल रही है कि इस साल कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल से लेकर 100 मेगापिक्सल तक का कैमरा मौजूद होगा। हाल ही में क्वालकॉम के प्रॉडक्ट मैनेजमेंट के सीनियर डायरेक्टर जूड हीप ने कहा है कि हमारे प्लैटफॉर्म्स 192 मेगापिक्सल तक के कैमरा रेजॉलूशन को सपॉर्ट कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस साल के आखिरी तक 64 मेगापिक्सल और 100 मेगापिक्सल से ज्यादा रेजॉलूशन वाला कैमरा स्मार्टफोन बाजार में जाएगा।हालांकि 192 मेगापिक्सल वाला कैमरा फोन आने में अभी वक्त लगेगा।
गौरतलब है कि इन दिनों ज्यादातर स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रोसेसर की खासियत है कि ये 192 मेगापिक्सल कैमरे के साथ HDR 10 विडियो रिकॉर्डिंग को भी सपॉर्ट कर सकता है। फिलहाल अभी भारत में 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले Vivo V15 Pro, Honor View 20, Xiaomi Redmi Note 7 Pro को ही लॉन्च किया गया है। Redmi Note 7 Pro की अलगी सेल 20 मार्च को आयोजित की गयी है।