
Honor के इस स्मार्टफोन पर मिलेगा 5000 का डिस्काउंट, यहां से खरीदें
नई दिल्ली: अगर स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो honor days sale में आपको 5,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ honor play खरीद सकते हैं। इस सेल की शुरुआत 11 मार्च से Amazon हुई जो 15 मार्च तक चलेगी। बता दें कि Honor Play को 19,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन सेल में इस हैंडसेट को मात्र 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इस कीमत में आपको 4GB रैम वेरिएंट मिलेगा।
Honor Play के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.29 इंच का फुल व्यू फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन (2340X1080 पिक्सल) है। इस फोन में iPhone X की तरह ही नॉच दिया गया है। कंपनी ने इस फोन को 4GB रैम और 6GB रैम वेरिएंट में पेश किया है और दोनों ही वेरिएंट के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। बता दें कि सेल में 6GB रैम वेरिएंट पर कोई भी डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा दिया गया है और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस कैमरे से आप 4K अल्ट्राएचडी (3840X2160) रेजोल्यूशन्स के वीडियो शूट कर सकते हैं। फोन में पावर के लिए 3750mAh की बैटरी दी गयी है। इस हैंडसेट को ग्राहक ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं। फोन में 3.5mm हैडफोम जैक भी दिया गया है।
Published on:
13 Mar 2019 04:35 pm
