Youtube Music और Youtube Premium के लिए अलग से कोई ऐप डाउनलोड नहीं करना होगा। इसके लिए रेग्युलर ऐप में ही एडिशनल फीचर्स मिलेंगे। Youtube Music पर आपको ओरिजनल सॉन्ग्स, अलबम्स, हजारों प्लेलिस्ट, रीमिक्स, लाइव परफॉर्मेंसेज, कवर सॉन्ग्स और म्यूजिक विडियोज के अलावा आर्टिस्ट रेडियो भी मिलेगा। इसके अलावा Youtube Music में आपको दो तरह की सर्विस मिलेगी। इसमें पहली Youtube Music फ्री और ऐड सपॉर्टेड है और दूसरी Youtube Music Premium है जो पेड और ऐड फ्री है। हालांकि शुरू के 3 महीने के लिए Youtube Music Premium का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा और इसके बाद आपको 99 रुपये का प्रति माह रीचार्ज कराना पड़ेगा।