6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 महीने की वैधता वाला Airtel का नया प्लान लॉन्च, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा व कॉलिंग

Airtel ने 398 रुपये वाला नया प्लान किया लॉन्च। 105GB डेटा का यूजर्स को मिलेगा लाभ। 2 महीने की वैधता के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 12 Mar 2019, 4:42 PM IST

airtel

2 महीने की वैधता वाला Airtel का नया प्लान लॉन्च, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा व कॉलिंग

नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियों में डेटा वार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और यही वह है कि jio , bsnl , vodafone और airtel हर दिन नए प्लान पेश कर रहे हैं। इस बीच एक बार फिर Airtel ने अपने यूजर्स के लिए 398 रुपये वाला नया प्लान लॉन्च किया है, जिसकी वैधता 70 दिनों की है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 90 मैसेज, अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल और हर दिन 1.5GB 3G/4G डेटा का लाभ मिलेगा। यानी यूजर्स को कुल 105GB डेटा का बेनिफिट मिलेगा।

यह भी पढ़ें- ये हैं 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन, कीमत मात्र 13,999

इसके अलावा Airtel ने 399 रुपये वाले प्लान को भी अपडेट किया है। इस प्लान में अब 84 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 1GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 मैसेज का भी फायदा मिलेगा। गौरतलब है कि इससे पहले कंपनी ने अपने यूजर्स को जाने से रोकने के लिए दो प्लान पेश किए थे, जिसमें यूजर्स को लाइफटाइम की वैधता मिल रही है। इसमें 100 रुपये और 500 रुपये वाला प्लान शामिल है।

यह भी पढ़ें- 1 मिनट में डाउनलोड करें Voter ID कार्ड, ऐसे देख सकते हैं लिस्ट में नाम

Airtel के 100 रुपये वाले पैक की वैधता 28 दिनों की है और इसमें 81.75 का टॉकटाइम मिलेगा। वहीं 500 रुपये वाले प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है और इसमें 420.73 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। हालांकि वैधता समाप्त हो जाने के बाद यूजर्स को आउटगोइंग कॉलिंग का लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन इनकमिंग कॉल का लाभ लाइफटाइम मिलता रहेगा। बता दें कि इन दोनों प्लान में आपको डेटा नहीं मिलेगा।