इसके लिए सबसे पहले Electoralsearch.in वेबसाइट को सर्च करें और फिर यहां आपको दो टैब दिखाई देंगे जिसमें पहले टैब में आप अपना पूरा नाम, पिता/पति का नाम टाइप करें। इसके बाद जेंडर,जन्म तिथि, राज्य, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का चयन करें। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद बॉक्स में दिए गए 5 अंकों के कोड को सही तरीके से दूसरे बॉक्स में भरें। इसके बाद दूसरे टैब में वोटर आईडी कार्ड का EPIC नंबर , राज्य का नाम और बॉक्स में दिए गए 5 अंकों के कोड को सही से भरकर सर्च करें। इस दौरान नीचे की ओर आपको पूरी जानकारी दी जाएगी, जहां आप View Details पर क्लिक करके अपने Voter लिस्ट को देख सकते हैं। फिर मतदाता सूचना प्रिंट करें के ऑप्शन पर क्लिक करके इसके पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते और प्रिंट निकाल कर इसका इस्तेमाल वोट डालने के लिए कर सकते हैं।